Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

कुंभ : हरिद्वार में भव्य कुंभ मेले की तैयारी, केंद्र सरकार ने मंजूर किए 500 करोड़ रुपए

Updated on Monday, March 02, 2026 20:16 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भव्य रूप से कुंभ मेला हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। सीएम धामी सोमवार को देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली पर्व को मनाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के साथ देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में तेजी से विकास कर रहा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुंभ मेला बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार ने तैयारी के लिए 500 करोड़ रुपए की राशि मंजूरी दी है। राज्य प्रशासन, हमारा मेला प्रशासन, और जिला अधिकारी सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड की भूमि पर पधार रहे हैं। मुझे पूर्ण उम्मीद है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अच्छा मेला आयोजित होगा।दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन को व्यवस्थित करने तथा कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था करने समेत किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

धामी ने कहा कि मैं सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। होली एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को जोड़ता है और एक-दूसरे के बीच प्यार और रिश्ते को मजबूत करता है। होली के इस शुभ अवसर पर हम राज्य के विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लेते हैं।

एक्स पोस्ट में धामी ने लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को धर्म की अधर्म और भक्ति की अहंकार पर विजय के पावन प्रतीक होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी अपने जीवन से नकारात्मकता, अहंकार और बुराइयों का त्याग कर प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का संकल्प लें।

 
Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X