Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज • खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

स्वास्थ्य

गर्मियों में अमृत है लौकी का जूस, जान लें बस सेवन का सही तरीका

Updated on Tuesday, March 03, 2026 13:13 PM IST

नई दिल्ली : गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही ठंडा और ताजगी से भरा जूस पीने का मन करता है, लेकिन हर फल का जूस सेहत के लिए अच्छा हो, यह जरूरी नहीं है।

मौसमी या अनार का जूस भी रक्त में शर्करा की मात्रा को बढ़ा देता है, क्योंकि सारा फाइबर छलनी में रह जाता है। फलों के बदले गर्मियों में लौकी के जूस का सेवन करना लाभकारी होगा, क्योंकि न तो यह रक्त में शुगर की मात्रा को बढ़ाता है और इसमें फाइबर भी भरपूर होता है।

आमतौर पर लौकी का नाम सुनते ही लोग मुंह बना लेते हैं, लेकिन इसकी सब्जी से लेकर थेपले और जूस भी पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। सरल दिखने वाला यह पेय शरीर और हृदय के लिए गहराई से कार्य करता है। आयुर्वेद में लौकी को शीतल, लघु और पित्तशामक माना गया है। यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी को शांत करता है, पाचन को संतुलित करता है और आंतरिक शुद्धि में सहायक होता है। वहीं विज्ञान के दृष्टिकोण से देखें तो लौकी में लो-कैलोरी और पोटेशियम और खूब सारा पानी होता है जो हृदय स्वास्थ्य और रक्तचाप संतुलन में सहयोगी भूमिका निभाता है। हालांकि जूस के सेवन का समय भी स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

अब जानते हैं कि कैसे लौकी का जूस घर में आसानी से बना सकते हैं। सबसे पहले ऐसी लौकी का चुनाव करें जो छोटी और ताज़ा हो। कई बार लौकी स्वाद में कड़वी भी निकल आती है। ऐसे में जांच करके ही चुनाव करें। लौकी को छीलकर मोटा-मोटा काट लें और इसमें दो टुकड़े खीरा, थोड़ा सा पुदीना और नींबू का रस मिलाएँ। इससे लौकी के जूस का स्वाद भी बढ़ जाएगा और पौष्टिक तत्व भी बने रहेंगे। जूस को रखें नहीं, जब पीना हो तभी निकाले क्योंकि यह बहुत जल्दी काला होकर खराब हो जाता है।

लौकी के जूस का सेवन अगर सुबह ही किया जाए, तभी बेहतर है। सुबह लौकी के जूस का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है और सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। यह पाचन अग्नि को तेज करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का भी काम करता है। लौकी के जूस के नियमित सेवन से कब्ज, गैस और पेट फूलने की परेशानी भी कम होती है और भारीपन और सुस्ती से भी राहत मिलती है।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X