Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

विश्व वन्यजीव दिवस: धरती की अद्भुत जैव विविधता का उत्सव मनाने का अवसर- पीएम मोदी

Updated on Tuesday, March 03, 2026 13:18 PM IST

विश्व वन्यजीव दिवस पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल सहित भाजपा नेताओं ने पशु प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा, “विश्व वन्यजीव दिवस हमारे ग्रह को समृद्ध करने वाली और हमारे पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित रखने वाली अद्भुत जैव विविधता का उत्सव मनाने का अवसर है। यह दिन वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पित प्रत्येक व्यक्ति के योगदान को सराहने का भी दिन है। हम वन्यजीवों के संरक्षण, सतत प्रयासों और उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं ताकि हमारा वन्य जीवन बढ़ता रहे।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विश्व वन्यजीव दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं। जैव विविधता का संरक्षण केवल पर्यावरणीय आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व की सुरक्षा का आधार है। बीते वर्षों में भारत ने वन एवं वन्य जीव संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। देश में रामसर आर्द्रभूमियां 100 के करीब पहुंच गई हैं, तथा वन्य जीवन संरक्षण की दिशा में हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि वन्यजीवों की रक्षा करना केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि हमारा संवैधानिक कर्तव्य और नैतिक उत्तरदायित्व भी है। आइए, प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व वन्यजीव दिवस पर बधाई। यह हमारे ग्रह की समृद्ध विविधता का जश्न मनाने और सतत विकास और पारिस्थितिकी सुरक्षा के लिए अपने संकल्प को फिर से दोहराने का मौका है। आइए, वन्य जीवन को बचाने, इकोसिस्टम की रक्षा करने और इंसानी तरक्की और प्रकृति के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए मिलकर काम करें।”

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जब हम विश्व वन्यजीव दिवस मना रहे हैं और अपने ग्रह की शानदार जैव विविधता का जश्न मना रहे हैं, तो भारत अपने समृद्ध इकोसिस्टम को खतरे में डालने वाले कई खतरों के बारे में भी सचेत है। इसलिए हम न सिर्फ अपने पास जो है उसे बचाने के लिए, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र को ठीक करने के लिए जरूरी जानवरों को बचाने के लिए भी कमिटेड हैं। उम्मीद है कि हमारा वन्य जीवन फले-फूले और उस ग्रह को समृद्ध करे जिसे हम अपना घर कहते हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व वन्यजीव दिवस पर बधाई। आइए हम उस जबरदस्त जैव विविधता का जश्न मनाएं जो हमारे ग्रह को बनाए रखती है और इंसानियत को प्रेरित करती है। जंगलों से लेकर समुद्रों तक, हर प्रजाति प्रकृति का बैलेंस बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। वन्यजीवों की रक्षा करना सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं है, यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारा फर्ज है।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X