Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

T20 वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, बप्पा से लिया आशीर्वाद

Updated on Wednesday, March 04, 2026 18:32 PM IST

मुंबई : टीम इंडिया गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। इस नॉकआउट मैच से पहले ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस विश्व कप की लगातार 3 पारियों में 'शून्य' पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 15 रन बनाए, जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेली। इसके बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध 10 रन बनाए। फैंस को नॉकआउट मैच में इस सलामी बल्लेबाज से खासा उम्मीदें हैं। दूसरी ओर ईशान किशन ने नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद जिम्बाब्वे के विरुद्ध सुपर-8 मैच में 38 रन की पारी खेली थी। देश को उनसे आगामी मुकाबले में बड़ी पारी की आस है।

अक्षर पटेल ने इस विश्व कप में यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान के विरुद्ध 2-2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 1 विकेट निकाला। उनसे न सिर्फ गेंदबाजी में, बल्कि बल्लेबाजी में भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
टीम इंडिया यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ लगातार चार ग्रुप स्टेज मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची, जहां साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 76 रन से शिकस्त झेलने के बाद भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।

दूसरी ओर, नेपाल के खिलाफ 4 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड और इटली को शिकस्त देकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया, जहां श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 3 मुकाबले अपने नाम किए। पिछले दो वर्ल्ड कप से, इंग्लैंड बनाम भारत सेमीफाइनल मुकाबले का विजेता ट्रॉफी अपने नाम करते आया है।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X