Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

मनोरंजन

'आत्मसम्मान से समझौता नहीं', भूमि पेडनेकर ने करियर को लेकर पेश की साफ सोच

Updated on Wednesday, March 04, 2026 18:33 PM IST

मुंबई : फिल्मी दुनिया में कलाकारों की चमक-दमक अक्सर लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इस चमक के पीछे कड़ा संघर्ष छिपा होता है। इस कड़ी में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने करियर, बचपन और निजी अनुभवों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि अभिनय उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। कुछ बातें ऐसी हैं जिन पर वे कभी समझौता नहीं कर सकतीं। भूमि पेडनेकर हाल ही में वेब सीरीज 'दलदल' में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने 'वुमन ऑफ इम्पैक्ट' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने जीवन के कई अहम पहलुओं पर बात की।

उन्होंने कहा, ''जब मैं सिर्फ 12 साल की थीं, तभी मैंने अपनी मां को साफ कह दिया था कि मैं अभिनेत्री बनना चाहती हूं। उस उम्र में यह सपना बहुत बड़ा था, लेकिन मैंने अपने लक्ष्य को कभी छोड़ा नहीं। मैंने मेहनत की, सीखा और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। आज मैं अपनी दमदार भूमिकाओं और मजबूत अभिनय के लिए जानी जाती हूं।''

कार्यक्रम के दौरान भूमि ने अपने स्कूल के दिनों की एक ऐसी घटना भी साझा की, जिसने उन्हें अंदर तक प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, ''एक दिन जब मैं अपनी कक्षा में लौटीं तो मुझे एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर मेरे शरीर को लेकर मजाकिया और अपमानजनक शब्द लिखे थे। उस समय मैं बहुत छोटी थी और ऐसी बातें मेरे मन पर गहरा असर डाल गईं।''

उन्होंने कहा, ''कम उम्र में इस तरह की छींटाकशी और बदमाशी बच्चों को डर और असुरक्षा का एहसास कराती है। यह अनुभव मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मैंने समय के साथ खुद को मजबूत बनाया।''
भूमि ने कहा, ''मैं किसी भी ऐसी भूमिका का हिस्सा नहीं बनूंगी जिसमें महिलाओं के प्रति अपमान हो। मेरे लिए आत्मसम्मान और महिलाओं का सम्मान सबसे अहम है। मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा नहीं बनना चाहती, जहां महिला किरदार को कमजोर या कमतर दिखाया जाए। मैं ऐसे भी किरदार निभाना पसंद नहीं करती जिनमें करने के लिए बहुत कम हो। मैंने अपने करियर में बहुत मेहनत करके एक ऐसी पहचान बनाई है जो उनके अभिनय पर आधारित है, और मैं चाहती हूं कि दर्शक मुझसे मजबूत और प्रभावशाली भूमिकाओं की ही उम्मीद रखें।''

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

: दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

: दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

: 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

: 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

X