Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

केरल दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, कर्नाटक और तेलंगाना की तरह ‘गारंटी’ की घोषणा की संभावना

Updated on Friday, March 06, 2026 17:47 PM IST

तिरुवनंतपुरम : केरल का नाम बदलकर 'केरलम' किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को नव केरल यात्रा के तहत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ऐसे में केरल में कांग्रेस द्वारा ‘गारंटी’ की घोषणा की संभावना जताई जा रही है। नव केरल यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी केरल के लिए कांग्रेस की कुछ गारंटियों की घोषणा कर सकते हैं। लगभग 3-4 प्रमुख गारंटियों की घोषणा की जाएगी। ये गारंटियां महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं सहित प्रमुख सामाजिक समूहों के लिए प्रत्यक्ष लाभों पर केंद्रित होंगी। ये गारंटियां कर्नाटक और तेलंगाना में लागू किए गए मॉडल की तर्ज पर तैयार की जा रही हैं। इन राज्यों में गारंटियों के सफल कार्यान्वयन और जनहित ने केरल में भी इसी तरह का ढांचा लागू करने के लिए पार्टी के आत्मविश्वास को मजबूत किया है। अतिरिक्त प्रतिबद्धताओं को रेखांकित करने वाला विस्तृत चुनावी घोषणापत्र आने वाले दिनों में जारी किया जा सकता है। इसी बीच लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कोल्लम में महात्मा गांधी की शिवगिरि मठ यात्रा की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने श्री नारायण गुरुदेवन से मुलाकात की थी।

राहुल गांधी ने कहा, "संविधान में क्षमा है, नारायण गुरुजी में क्षमा है। वास्तव में, मैं सोच रहा था कि अगर नारायण गुरुजी और महात्मा गांधीजी एक ही कमरे में आकर बैठ जाएं और कुछ न कहें, तब भी वे एक-दूसरे को समझ जाएंगे। क्योंकि वे जिस विषय पर चर्चा कर रहे हैं वह सत्य है और सत्य सरल है, उसमें कुछ भी जटिल नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा, "वर्तमान समय में राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध ज्ञान से दूर, अंधकार की ओर बढ़ रहे हैं। चाहे राजनीति हो या अंतरराष्ट्रीय संबंध, दूसरे व्यक्ति को समझने का कोई प्रयास नहीं किया जाता और असहमति के मामलों में हिंसा का सहारा लिया जाता है।
राहुल गांधी ने आगे कहा, "आज हम अपनी राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में देखते हैं कि हर कोई अंधकार की ओर बढ़ रहा है और ज्ञान से दूर जा रहा है। दूसरे व्यक्ति को समझने का कोई प्रयास नहीं किया जाता, बस बम गिराकर मार डाला जाता है।"
उन्होंने आरोप लगाया, “हमारे यहां की राजनीति में भी यही हाल है। अगर आप किसी से सहमत नहीं होते, तो आप उस पर हमला करते हैं या उसके प्रति हिंसक हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि गांधी और नारायण गुरु दोनों ही इस तरह की हिंसा के खिलाफ थे और लोगों के बीच प्रेम, सम्मान, क्षमा और समझदारी की वकालत करते थे।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X