Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने बजट पश्चात वेबिनार में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने पर दिया जोर

Updated on Friday, March 06, 2026 19:31 PM IST

प्रधानमंत्री ने “कृषि और ग्रामीण परिवर्तन” विषय पर आयोजित बजट पश्चात वेबिनार के तीसरे सत्र में प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बजट निर्माण में दिए गए सुझावों का परिणाम अब दिख रहा है, और अब महत्वपूर्ण यह है कि बजट का पूरा लाभ देश को मिले।

एमएसपी सुधार और किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा

प्रधानमंत्री ने बताया कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार और दीर्घकालीन विकास का स्ट्रैटेजिक पिलर है। करीब 10 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 4 लाख करोड़ रुपए मिले हैं। MSP सुधारों से किसानों को डेढ़ गुना तक अधिक रिटर्न मिल रहा है, जबकि इंस्टिट्यूशनल क्रेडिट कवरेज 75% से अधिक हो चुकी है। पीएम फसल बीमा योजना के तहत लगभग 2 लाख करोड़ रुपए के क्लेम सेटल किए गए हैं। ऐसे प्रयासों से किसानों का रिस्क कम हुआ है और उन्हें बेसिक आर्थिक सुरक्षा मिली है।

नई ऊर्जा और हाई-वैल्यू एग्रीकल्चर

प्रधानमंत्री ने हाई-वैल्यू एग्रीकल्चर, जैसे नारियल, काजू, कोको और चंदन पर विशेष जोर दिया। दक्षिणी राज्यों के किसानों के लिए अतिरिक्त लाभ सुनिश्चित करने के उपाय किए गए हैं। नॉर्थ ईस्ट और हिमालयन राज्यों में टेम्परेट नट और अगरवुड क्रॉप्स को बढ़ावा देने का प्रस्ताव बजट में रखा गया है। एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड प्रोडक्शन बढ़ाने से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और रोजगार सृजन होगा।

फिशरीज और पशुपालन: ग्रामीण आय के नए स्रोत

फिशरीज सेक्टर में 4 लाख टन उत्पादन है, लेकिन इसमें 20 लाख टन अतिरिक्त उत्पादन की संभावना मौजूद है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है। पशुपालन भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का हाई ग्रोथ पिलर है। देश दुनिया का सबसे बड़ा मिल्क प्रोड्यूसर है और एग प्रोडक्शन में दूसरे स्थान पर है। प्रधानमंत्री ने गोबरधन योजना और एनिमल हसबेंड्री इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड जैसे उपायों का उल्लेख किया।

क्रॉप डायवर्सिफिकेशन और प्राकृतिक खेती

प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल एक ही फसल पर निर्भर रहना जोखिम भरा है। इसलिए क्रॉप डायवर्सिफिकेशन, नेचुरल फार्मिंग और केमिकल-फ्री खेती पर जोर दिया गया। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स से वैश्विक बाजार में भारत की स्थिति मजबूत होगी।

डिजिटल और तकनीकी पहल

e-NAM और एग्रीस्टैक जैसी डिजिटल पहलें किसानों और रिसर्च संस्थाओं को जोड़ रही हैं। अब तक लगभग 9 करोड़ किसानों की डिजिटल आईडी बनाई जा चुकी है और 30 करोड़ भूमि पार्सलों का डिजिटल सर्वे किया गया है। प्रधानमंत्री ने टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन और इनोवेशन पर सुझाव देने का आग्रह किया।

ग्रामीण समृद्धि और महिलाओं का सशक्तिकरण

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण समृद्धि के लिए पीएम आवास योजना, ग्रामीण सड़क योजना और स्वयं सहायता समूहों की मदद का उल्लेख किया। लखपति दीदी अभियान में अब तक 3 करोड़ महिलाएं शामिल हुई हैं और 2029 तक 3 करोड़ और जोड़ने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि वेबिनार में निकले सुझाव बजट प्रावधानों को जमीन पर लागू करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा लाने में मदद करेंगे।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X