Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

ली ताहुहू ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, न्यूजीलैंड के लिए खेले 103 मैच

Updated on Sunday, March 08, 2026 19:10 PM IST

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 15 साल तक वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की रीढ़ रही 35 साल की ताहुहू टी20 में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा शेयर किए गए एक बयान में ली ताहुहू ने कहा, "वनडे क्रिकेट में टीम की जर्सी पहनना हमेशा से मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात रही है। एक-एक गेम खेलना अद्भुत एहसास था। वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।" उन्होंने कहा, "मैं हर पल को संजो कर रखूंगी और वनडे फॉर्मेट में जो कुछ भी हासिल कर पाई हूं, उस पर बहुत गर्व के साथ जाऊंगी।"

भारत में वनडे विश्व कप 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेलने वाली ताहुहू ने कहा कि वह टी20 के लिए उत्साहित हैं।
ताहुहू ने कहा, "आगे बहुत सारी रोमांचक चीजें हैं और मैं टी20 फॉर्मेट में इस टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक बहुत बड़ी कामयाबी थी और मैं इस साल के आखिर में इंग्लैंड में इस टीम को अपना खिताब बचाने में मदद करने के लिए सच में प्रेरित हूं।"

35 साल की पेसर उन 12 खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने कीवी महिला टीम के लिए 100 से अधिक वनडे मैच खेले हैं।
ताहुहु 4 विश्व कप खेल चुकी हैं। वह लगातार टॉप 10 वनडे गेंदबाजों में शामिल रही हैं। 2023 में उन्हें आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर में चुना गया था।
हेड कोच बेन सॉयर ने कहा, "ली 15 साल से महिला वनडे में टॉप पर हैं, जो एक तेज गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। ली की पेस हमेशा से एक ताकत रही है, लेकिन उनका प्रतियोगी स्वभाव और इस टीम को आगे बढ़ाने का जोश सबसे अलग रहा है।"

उन्होंने कहा, "ली कुछ समय से वनडे गेंदबाजी ग्रुप की सीनियर सदस्य रही हैं और अगले चार साल के साइकिल में ग्रुप को एक बेहतरीन जगह पर छोड़ रही हैं, जो उनकी नेतृत्व का सबूत है।"
सॉयर ने कहा कि अपने देश के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज के तौर पर संन्यास लेने पर उन्हें गर्व होना चाहिए। टीम के लिए उन्होंने नए मानक तय किए हैं।
2011 की रोज बाउल सीरीज में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 साल की उम्र में वनडे में डेब्यू करने के बाद से, ताहुहू ने 103 वनडे में 125 विकेट लिए हैं।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X