भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। भारत ने शानदार शुरूआत करते हुए अभिषेक शर्मा की 18 गेंदों पर तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत एक विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं।
भारत ने पारी की शानदार शुरुआत की और पहला विकेट 98 पर गंवाया जब अभिषेक शर्मा 7.1 ओवर में रचिन रविंद्र की गेंद पर टिम सीफर्ट के हाथों कैच आउट हुए।
इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर कहा, हम पहले बॉलिंग करेंगे। काफी अच्छा लग रहा है। हम देखेंगे कि क्या इससे कुछ होता है और उन्हें एक ऐसे स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे जिसे जीता जा सके। लड़के अच्छे हैं। इसीलिए हम खेल रहे हैं। ऐसा हुआ। शानदार मौका, सेमीफ़ाइनल और लड़कों को इससे कॉन्फिडेंस मिलेगा। यह सबसे बड़ा स्टेज है और हर कोई तैयार है। मैककॉन्ची नहीं, डफ़ी खेल रहा है।'
सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'पहले बैटिंग करके खुशी है क्योंकि हम काफी अच्छा कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल में रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। यह अब इतिहास है, नया वर्ल्ड कप है और हम इसके लिए उत्साहित हैं। यह पहले से ही पूरी तरह से तैयार लग रहा है और अब बस टॉस का समय है और उम्मीद है कि हम उन्हें अच्छा प्रदर्शन देंगे। हमारी टीम वही है।'
प्लेइंग 11
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी