Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

Updated on Monday, March 09, 2026 17:10 PM IST

लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग ही रंग में नजर आए। मंच पर जब एक मंत्री ने उत्साह में गीत सुनाया, तो मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, "यदि लता मंगेशकर जी आज यह गाना सुन लेतीं, तो शायद वह पहले ही संन्यास ले लेतीं।" मुख्यमंत्री की इस हाजिरजवाबी पर पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। इस हंसी-मजाक के बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

बेटियों को जल्द मिलेंगी फ्री स्कूटी
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए 'रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना' का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी वितरित करने जा रही है। पहले चरण में स्नातक और परास्नातक की मेधावी छात्राओं को लाभ मिलेगा, जिसके बाद अन्य श्रेणियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए बजट में पर्याप्त धनराशि का प्रावधान कर दिया गया है।

5 हजार महिलाओं को मिले जॉब ऑफर
इस महाकुंभ में 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने शिरकत की। एक ही दिन में 5,000 से अधिक महिलाओं को नियुक्ति पत्र और जॉब ऑफर प्रदान किए गए। सीएम ने खुद कई अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य हर हाथ को काम और हर घर को स्वरोजगार से जोड़ना है।

जन्म से ग्रेजुएशन तक सरकार का साथ
सीएम योगी ने कहा कि यूपी की बेटियां अब बोझ नहीं हैं। सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि बेटी के जन्म से लेकर उसकी स्नातक की पढ़ाई तक का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से अब तक 27 लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो रही हैं।

'रोजगार संगम' ऐप का हुआ शुभारंभ युवाओं को नौकरी खोजने में आसानी हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने 'रोजगार संगम' मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए अब बेरोजगार युवा घर बैठे नौकरी के अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और आवेदन कर पाएंगे।

 

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X