Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने रवि लामिछाने और बालेन शाह को फोन कर दी बधाई

Updated on Tuesday, March 10, 2026 17:05 PM IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के हालिया चुनावों में शानदार जीत के बाद राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के अध्यक्ष रवि लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेन शाह से फोन पर बातचीत की।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर दी जानकारी में बताया कि उन्होंने रास्वपा के अध्यक्ष रवि लामिछाने और पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र शाह से गर्मजोशी भरी टेलीफोन बातचीत की। उन्होंने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल के चुनाव में रास्वपा की बड़ी सफलता पर बधाई दी।

नई सरकार के लिए दीं शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने नेपाल में बनने वाली नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं और भारत की ओर से यह भरोसा भी जताया कि दोनों देशों के बीच पारस्परिक समृद्धि, प्रगति और जनकल्याण के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

भारतीय प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत और नेपाल के संयुक्त प्रयासों से आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।

नेपाल के चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की उल्लेखनीय सफलता के बाद भारत के प्रधानमंत्री की यह प्रतिक्रिया दोनों देशों के भविष्य के द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नेपाल में प्रतिनिधि सभा की सभी 165 सीटों का परिणाम:

प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के तहत सीटों का परिणाम

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी – 125 सीट

नेपाली कांग्रेस – 18 सीट

नेकपा (एमाले) – 9 सीट

नेकपा (पूर्व में माओवादी नाम) – 8 सीट

श्रम संस्कृति पार्टी – 3 सीट

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी – 1 सीट

म्याग्दी से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले महावीर पुन भी निर्वाचित हुए हैं।

प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यों के चुनाव के लिए 5 मार्च को पूरे देश में को मतदान कराया गया था। वहीं समानुपातिक प्रणाली के तहत अब तक एक करोड़ मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। 

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X