Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

मनोरंजन

जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

Updated on Thursday, March 12, 2026 12:56 PM IST

मुंबई : हरीश राणा की इच्छामृत्यु के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाने का आदेश जारी कर दिया है। हरीश राणा 13 साल से अचेत अवस्था में हैं और उन पर डॉक्टरी इलाज का भी कोई प्रभाव नहीं हो रहा है। यह केस जितना मार्मिक है, उतना ही दिल को दहला देने वाला है क्योंकि किसी भी माता-पिता के लिए अपने ही बच्चे की इच्छामृत्यु मांगना दुनिया का सबसे ज्यादा पीड़ा देने वाला काम है। इस केस ने संजय लीला भंसाली की उस फिल्म की याद दिला दी, जिसे लेकर बवाल हुआ था। इच्छामृत्यु जैसे संवेदनशील विषय पर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' विवादों में रही थी। विवाद कई चीजों को लेकर था, जिसमें फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी होने से लेकर भारत में इच्छा मृत्यु गैर-कानूनी का होना शामिल था, लेकिन पहले बात करते हैं फिल्म की।


संजय लीला भंसाली की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के दिलों पर राज करती है, लेकिन गुजारिश ऐसी फिल्म थी, जिसे देखने के लिए मेकर्स ने फैंस से गुजारिश की थी; हमारा मतलब है कि बड़े बजट और यूनिक विषय पर बनी फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। फिल्म के रिलीज के बाद आदित्य देवन नाम के एक वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका डाली थी। उस वक्त वकील का दावा था कि फिल्म इच्छा मृत्यु जैसे संवेदनशील विषय पर बनी है, जो भारत में गैरकानूनी है। ऐसे में फिल्म में खुले तौर पर ऐसी चीजों को दिखाना इच्छा मृत्यु को बढ़ावा देना है।


फिल्म के विषय को लेकर खूब विरोध हुआ था, लेकिन कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया था। साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इच्छा मृत्यु को लेकर दिए फैसले पर खुद भंसाली ने अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा आ कि जब मैंने इस विषय पर फिल्म बनाई थी तो चारों तरफ हंगामा हो गया था, लेकिन आज सभी लोग चुप हैं। उन्होंने साफ किया था कि फिल्म की कहानी की प्रेरणा उन्होंने किसी अपने से ली थी, जिसने खुद उस दर्द को झेला था। बता दें कि साल 2010 में रिलीज़ हुई 'गुजारिश' में ऋतिक रोशन ने एक अपाहिज शख्स का किरदार निभाया था, जो अपनी इच्छामृत्यु की मांग के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ता है।

Have something to say? Post your comment
दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

: दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

: दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

: 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

: 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

: टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

: टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

: 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

: मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी

X