Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

ला लीगा: रियल मैड्रिड, एटलेटिको और गिरोना ने दर्ज की जीत

Updated on Sunday, March 15, 2026 18:44 PM IST

नई दिल्ली : रियल मैड्रिड ने एल्चे को 4-1 से हराकर ला लीगा की खिताबी दौड़ को रोमांचक बना दिया है। इस जीत के बाद रियल मैड्रिड अंक तालिका में टॉप पर मौजूद बार्सिलोना से महज 1 अंक पीछे रह गया है। मैड्रिड के सैंटियागो बर्नाबेउ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रियल मैड्रिड ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा।

टीम के लिए पहला गोल एंटोनियो रुडिगर ने 39वें मिनट में किया। एल्चे फ्री किक को सही तरीके से क्लियर नहीं कर पाया और इसका फायदा उठाते हुए रुडिगर ने जोरदार शॉट लगाकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद फेडेरिको वाल्वरडे ने किनारे से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। वाल्वरडे का यह गोल उनके शानदार फॉर्म को दर्शाता है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ एक हैट्रिक लगाई थी। रियल मैड्रिड का तीसरा गोल डीन हुइजसेन ने 66वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए किया। अर्दा गुलेर ने चौथा गोल कर रियल मैड्रिड की बढ़त 4-1 की कर दी, जो आखिर में निर्णायक साबित हुई। एल्चे के लिए एकमात्र गोल तब हुआ जब रियल मैड्रिड के युवा खिलाड़ी मैनुअल एंजेल से गलती से गेंद अपने ही नेट में चली गई।

दूसरे मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने स्थानीय डर्बी में गेटाफे सीएफ को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल नहुएल मोलिना ने सातवें मिनट में किया। एक अन्य मैच में रियल ओविएडो ने वालेंसिया को 1-0 से हराया। टीम के कप्तान डेविड कोस्टास ने कॉर्नर के बाद जोरदार शॉट लगाकर मैच का एकमात्र गोल किया, जिससे टीम की रेलीगेशन से बचने की उम्मीदें बरकरार रहीं। वहीं गिरोना एफसी ने अपने घरेलू मैदान पर एथलेटिक बिलबाओ को 3-0 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। गिरोना के लिए ह्यूगो रिनकॉन ने तीसरे मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई, जबकि दूसरे हाफ में अज्जेदीन ओउनाही और क्लाउडियो एचेवेरी ने गोल कर जीत पक्की की।

 

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X