Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने फाइनल में भारत को 2-0 से हराया

Updated on Sunday, March 15, 2026 19:13 PM IST

हैदराबाद : भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर रही। शनिवार को हैदराबाद के जीएमसी बालायोगी हॉकी ग्राउंड में हुए फाइनल मुकाबले में टीम को इंग्लैंड के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड की ओर से ग्रेस बाल्सडन (13वें मिनट) और एलिजाबेथ नील (43वें मिनट) ने गोल किए। भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। नवनीत कौर ने शुरुआती दो मिनट के अंदर ही अपनी टीम के लिए एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। हालांकि, इस सेट पीस से उन्होंने जो ड्रैग फ्लिक लगाई, उसे इंग्लैंड की गोलकीपर ने रोक दिया। मेजबान टीम ने जबरदस्त अनुशासन दिखाया। उन्होंने अपने डिफेंस को मजबूत बनाए रखा और साथ ही विरोधी टीम के पाले में भी सेंध लगाने की कोशिशें जारी रखीं। हालांकि, पहले क्वार्टर के आखिर में इंग्लैंड ने मैच में अपनी पकड़ मज़बूत कर ली और दो मिनट शेष रहते एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। ग्रेस बाल्सडन (13वें मिनट) ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने अपनी ड्रैग फ्लिक से गोल किया और इस टूर्नामेंट में पेनल्टी कॉर्नर से अपना पांचवां गोल दागते हुए इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरा क्वार्टर भी पहले क्वार्टर जैसा ही रहा। इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे को ज्यादा मौके नहीं दिए। पहले हाफ में 8 बार सर्कल में घुसने के बावजूद भारत ने इंग्लैंड के डिफेंस को तो चुनौती दी, लेकिन वह इंग्लैंड की गोलकीपर को भेदने में नाकाम रहा। इसका फायदा उठाते हुए मेहमान टीम हाफ टाइम तक अपनी एक गोल की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रही।

बढ़त हासिल करने के बाद, इंग्लैंड ने गेंद को बेहतरीन तरीके से पास किया और मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। भारत को दबाव बनाने के कुछ मौके मिले, लेकिन मेहमान टीम का डिफेंस मजबूती से डटा रहा। आख़िरकार, एलिज़बेथ नील (43वें मिनट) की बदौलत उन्होंने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। इस मिडफील्डर का भाग्य भी उनके साथ था; उनका शॉट एक भारतीय डिफेंडर से टकराकर डिफ्लेक्ट हो गया और बिछू देवी को छकाते हुए गोल में जा समाया। इसके साथ ही, तीसरे क्वार्टर के अंत तक इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने मैच में वापसी करने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X