Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स: सचिन और कुंबले ने द्रविड़ और बिन्नी सहित अन्य विजेताओं को बधाई दी

Updated on Monday, March 16, 2026 19:02 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ‘नमन’ के एक और एडिशन को सफलतापूर्वक आयोजित किया। यह सालाना अवॉर्ड सेरेमनी है जो भारतीय क्रिकेट के टॉप परफॉर्मर्स को पहचान देती है। भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले ने अपने साथी खिलाड़ी रहे राहुल द्रविड़ और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को सम्मानित होने पर बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास रात। नमन अवार्ड्स में 5 आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों का जश्न मनाते हुए, एक ही छत के नीचे अतीत, वर्तमान और भविष्य। एक ऐतिहासिक उपलब्धि। मेरे दोस्त राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर बहुत-बहुत बधाई।" सचिन ने 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ ही भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, स्मृति मंधाना और शुभमन गिल के साथ अन्य विजेताओं को भी बधाई दी।

अनिल कुंबले ने एक्स पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के सफर का जश्न मनाने के लिए एक खास अवॉर्ड नाइट। बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में पांच आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों को एक साथ देखना बहुत अच्छा लगा। मेरे प्यारे दोस्त राहुल द्रविड़ को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने पर बहुत खुशी हुई। मेरे पहले कप्तान रोजर बिन्नी, मिताली राज, शुभमन गिल, स्मृति मंधाना और सभी अवॉर्ड पाने वालों को भी बधाई।"

यह अवॉर्ड सेरेमनी रविवार रात बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारियों और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की मौजूदगी में हुई। समारोह के दौरान पिछले एक साल में महिला, पुरुष और युवा श्रेणी में पांच आईसीसी खिताब जीतने वाली टीमों के सदस्य मौजूद थे।
राहुल द्रविड़, रोजर बिन्नी, और मिताली राज को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अन्य प्रमुख पुरस्कारों में भारतीय पुरुष टीम के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड, स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला) का पुरस्कार मिला।
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और हाल ही में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान आयुष म्हात्रे को भी 2024-25 के घरेलू सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
एन श्री चरणी और हर्षित राणा को ‘बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू’ अवॉर्ड मिला। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को ‘2024-25 के बीसीसीआई घरेलू टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस’ के लिए अवॉर्ड दिया गया।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X