Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

त्रिपुरा बजट में 5.52% की बढ़ोतरी, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास बने प्राथमिकता: माणिक साहा

Updated on Tuesday, March 17, 2026 11:26 AM IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को कहा कि राज्य का 2026–27 का बजट मौजूदा वित्त वर्ष (2025–26) की तुलना में करीब 5.52 प्रतिशत बढ़ा है। इस बजट में स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और पूंजीगत व्यय पर विशेष जोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बजट दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि इस बार के बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है और त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) के लिए आवंटन भी बढ़ाया गया है।

उन्होंने विधानसभा में बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री प्राणजीत सिंघा रॉय का आभार जताते हुए इसे जनहितैषी बजट बताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का कुल बजट आकार 2025–26 में 32,410 करोड़ रुपये से बढ़कर 2026–27 में 34,212.31 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए पूंजीगत व्यय पर खास ध्यान दिया गया है, जो बढ़कर 8,945.92 करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले साल की तुलना में 13.19 प्रतिशत अधिक है।

सीएम साहा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के लिए 4,676 करोड़ रुपये का अनुपूरक अनुदान भी स्वीकृति के लिए रखा गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्राणजीत सिंघा रॉय के लिए 918 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष यह 860.28 करोड़ रुपये था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई नई पहल की जाएंगी। इनमें धलाई जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक, तेलियामुरा, बिश्रामगंज और खोवाई में ट्रॉमा केयर सेंटर तथा जिला और उपमंडल अस्पतालों में मातृ एवं शिशु देखभाल विंग की स्थापना शामिल है।इसके अलावा गोमती जिले में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाया जाएगा, जबकि 20 पीएचसी और 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को अपग्रेड किया जाएगा।

सीएम साहा ने यह भी घोषणा की कि गोमती जिले में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, साथ ही होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और त्रिपुरा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की स्थापना की जाएगी। राज्य में आईटी पार्क स्थापित करने और अन्य विकास योजनाओं पर भी काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहले 36 प्रतिशत डीए और डीआर दिया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर अब 41 प्रतिशत कर दिया गया है। यह संशोधित दर 1 अप्रैल से लागू होगी।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X