Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

धर्म कर्म

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Updated on Friday, March 20, 2026 14:42 PM IST

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा और उपासना होती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत सुभाषित शेयर करते हुए कहा कि नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! देवी मां सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें।” उन्होंने संस्कृत सुभाषित में लिखा, “दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।”

सुभाषित में कहा गया है, “जो देवी अपने करकमलों में जपमाला और कमंडल धारण करती हैं, अत्यंत श्रेष्ठ ब्रह्मचारिणी देवी मुझ पर प्रसन्न हों।” इसी बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर मां अंबे का एक गीत भी शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है। माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्कृति श्लोक ‘दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।” शेयर किया। उन्होंने आगे लिखा, “चैत्र नवरात्र के पावन द्वितीय दिवस पर जगत जननी मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सबका कल्याण हो। जगत में त्याग, सदाचार और संयम बढ़े। चारों ओर खुशहाली और आनंद का वास हो। सबकी मनोकामनाएं पूरी हों।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर मां ब्रह्मचारिणी की कृपा अखिल सृष्टि पर बनी रहे, मां अपने सभी साधकों को साहस और संयम के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, जगत जननी से यही प्रार्थना है।”

नवरात्रि के दूसरे दिन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट में लिखा, “पावन चैत्र नवरात्रि के द्वितीय दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में तप, संयम और आत्मज्ञान की ऐसी ज्योति प्रज्वलित करें, जो हर परिस्थिति में धैर्य, स्पष्ट मार्गदर्शन और अटूट आत्मबल प्रदान करे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “जगत कल्याणी मां अंबे का द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी का है। मैया अपने भक्तों को अनंत फल देने वाली हैं। मां की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। मैया की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली हो, सबका मंगल व कल्याण हो, यही कामना करता हूं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर ज्ञान, तप और वैराग्य की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। मां का यह अलौकिक स्वरूप कठिन संघर्षों के बीच भी धैर्य और संकल्प की शक्ति प्रदान करता है। मां की कृपा से हम सभी सदाचार के मार्ग पर चलते हुए लोक-कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित रहें। मां ब्रह्मचारिणी की असीम अनुकंपा से समस्त दिल्लीवासियों के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली का संचार हो।”

Have something to say? Post your comment
मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

: मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति

पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

: पितृ पक्ष में कुरुक्षेत्र के इन तीर्थों पर करें पितरों का तर्पण, जानें पेहोवा और सन्निहित सरोवर का महत्व

विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

: विश्वकर्मा पूजा : सृजन, श्रम और कौशल के सम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

: मिथिला के चौरचन से गणेशोत्सव तक, भाद्रपद में दिखेगा भारतीय परंपराओं का विविध रंग

जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

: जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

: सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

: नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

: सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

: बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, तीसरी सोमवारी पर 12 किमी तक लगी कतार

​​करुणा के साथ सावधानी: ​जगतार सिंह ​हवारा की पैरोल याचिका पर संतुलित नजरिया

: ​​करुणा के साथ सावधानी: ​जगतार सिंह ​हवारा की पैरोल याचिका पर संतुलित नजरिया

X