Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

Updated on Friday, March 20, 2026 19:51 PM IST

ऑकलैंड : न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में हासिल कर लिया। 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए डेवोन कोनवे और टॉम लैथम ने 11 ओवर में 96 रन की साझेदारी की। कोनवे 26 गेंदों पर 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। इसके बाद लैथम ने टिम रॉबिनसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। जीत के लिए जब 1 रन की आवश्यकता थी, उसी समय रॉबिनसन एल सिपाम्ला का शिकार हो गए। रॉबिनसन 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।


टॉम लैथम नाबाद रहे। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 55 गेंद पर 63 रन बनाकर और अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटा। उनके साथ निक केली 1 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।


इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 9 विकेट पर 136 रन बना सकी थी। टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया था। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए एन मोकोएना 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 26 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहे थे। जॉर्ज लिंडे ने 23 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन, कप्तान सेंटनर, और बेंजामिन सियर्स ने 2-2 और लॉकी फर्ग्यूसन, कोले मोकोंची और जेम्स निशम ने 1-1 विकेट लिए थे।
4 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लेने वाले लॉकी फर्ग्यूसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X