Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस

Updated on Friday, March 20, 2026 19:52 PM IST

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इस बात की जानकारी दी है। नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, चेन्नई ने एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।" नाथन एलिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वह चार सीजन तक पंजाब किंग्स के साथ रहे थे। एलिस का प्रदर्शन पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए शानदार रहा है। यही कारण है कि एलिस की इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भूमिका काफी अहम मानी जा रही थी।


एलिस का बाहर होना चेन्नई के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि टीम का तेज गेंदबाजी अटैक पहले से ही काफी कमजोर नजर आ रहा है। नाथन एलिस के इस सीजन से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के विदेशी तेज गेंदबाजों के ग्रुप में अब मैट हेनरी, जेमी ओवरटन और जैक फॉल्क्स ही बचे हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजों में खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी शामिल हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम में भारत के टी20 विश्व कप विजेता शिवम दुबे और अमन खान भी गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के तौर पर मौजूद हैं।


चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम की अगली भिड़ंत 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ होगी, जबकि 5 अप्रैल को चेन्नई का सामना आरसीबी से एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 11 अप्रैल को चेन्नई अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी।
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। चेन्नई 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X