Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

विपक्ष ने किया लोगों को भ्रमित, गैस की कोई किल्लत नहीं: मनोज तिवारी

Updated on Saturday, March 21, 2026 19:31 PM IST

नई दिल्ली : भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मौजूदा समय में गैस की कोई किल्लत नहीं है। लोग बिना किसी समस्या के गैस की बुकिंग कर पा रहे हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर करी है कि किसी को भी गैस की दिक्कत नहीं हो। हम इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विपक्ष ने शुरू में ऐसा माहौल बना दिया, जिससे लोगों के बीच में इस बात को लेकर डर पैदा होगा कि गैस की किल्लत है। लोगों ने जल्दबाजी में बहुत सारी बुकिंग करा दी। इसी वजह से अव्यवस्था का माहौल पैदा हो गया। भाजपा सांसद ने साफ किया कि जिन लोगों को कमर्शियल सिलेंडर चाहिए, उन्हें हो सकता है कि निर्धारित समय अवधि से विलंब में सिलेंडर मिले, क्योंकि मौजूदा समय में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि गैस सिलेंडर वितरण प्रणाली को सुचारू बनाने के लिए हम मौजूदा समय में पूरी व्यवस्था को सुचारू करने का काम करें, ताकि किसी को भी कोई समस्या नहीं हो। गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों ने फैक खबरें फैला दी। इससे लोग भ्रमित हो गए और कुछ गैस की कालाबाजारी करने पर भी उतारू हो गए।


उन्होंने कहा कि हम मौजूदा समय में इस पूरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हो। मैं एक बात पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि गैस सुचारू रूप से आवंटित होती रहेगी। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। साथ ही लोग इस बात का ध्यान रखें कि समय पर गैस की बुकिंग करा लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।


उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक समय में ऐसा लग रहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस को नई दिशा देने का काम करेगी। वो कांग्रेस को आगे लेकर जाएगी, लेकिन अब राहुल गांधी की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा लग रहा है कि अगर सबसे ज्यादा किसी की छवि धूमिल हुई है, तो वो प्रियंका गांधी वाड्रा ही हैं। साथ ही अब मुझे कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है कि देश की जनता अब इस परिवार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करने वाली है।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X