Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

Updated on Saturday, March 21, 2026 19:43 PM IST

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे का शेड्यूल शनिवार की सुबह जारी कर दिया। भारतीय टीम 2 टी20 मैचों के लिए जून-2026 में आयरलैंड का दौरा करेगी। बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम 26 जून और 28 जून को पहला और दूसरा टी20 मुकाबला खेलेगी। दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम का हाल के कुछ वर्षों में आयरलैंड का यह चौथा दौरा होगा। टीम इंडिया 2018, 2022 और 2023 में भी आयरलैंड के दौरे पर गई थी। वहीं, भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में खेलेगी।


आयरलैंड क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट फैंस को भारतीय टीम के दौरे का हमेशा से इंतजार रहता है। भारतीय टीम को लेकर वहां के फैंस के बीच उत्साह रहता है। बीसीसीआई आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ियों की टीम भेजती रही है। देखना होगा कि आगामी दौरे पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली वो टीम आयरलैंड जाती है जिसने विश्व कप जीता था, या किसी दूसरे खिलाड़ी की कप्तानी में युवा टीम भेजती है।


भारतीय टीम का टी20 में आयरलैंड के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड सौ प्रतिशत रहा है। दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए हैं और सभी मैचों में टीम इंडिया विजयी रही है।
आयरलैंड ने भी साल 2026 के लिए अपने शेड्यूल का ऐलान किया है। आयरलैंड भारत के खिलाफ सीरीज से पहले वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज टी20 (28 मई-4 जून तक) खेलेगी। आयरलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 5 से 14 अगस्त के बीच खेली जाएगी।


अफगानिस्तान में महिलाओं और महिला क्रिकेट टीम के अधिकारों ते हनन के खिलाफ मुखर रही आयरलैंड का अफगानिस्तान टीम के साथ वनडे सीरीज खेलने का फैसला चौंकाने वाला है।
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी सारा कीन ने कहा, "यह फैसला न तो वित्तीय कारणों से लिया गया है और न ही किसी कानूनी मजबूरी में, बल्कि इसे संगठन के व्यापक हित में लिया गया है।"

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X