Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

Updated on Saturday, March 21, 2026 19:49 PM IST

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग-2026 (आईपीएल 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। लीग का 19वां सीजन अपनी शुरुआत से पहले ही बड़े खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या की वजह से चर्चा में है। आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में फिटनेस और अन्य कारणों से 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे। इसमें 4 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई हैं। आइए देखते हैं कि कौन-कौन से विदेशी खिलाड़ी फिटनेस की समस्या की वजह से आईपीएल के 19वें सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) पूरी तरह फिट नहीं है। वह लीग के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। इस वजह से एसआरएच की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी गई है।


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और रिकवरी की राह पर हैं। वह 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथे लीग मैच से पहले टीम से जुड़ सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) भी टीम के लिए शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें रोका गया है।


चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट (ऑस्ट्रेलिया) अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड) आईपीएल 2026 के शुरुआती 7 मैच नहीं खेल पाएंगे। वह अपनी पत्नी और हाल ही में जन्म लिए बच्चे के साथ समय बिताने के लिए स्वदेश में हैं।


कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (श्रीलंका) सीजन के पहले दो सप्ताह के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के स्पिनर वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) भी चोटिल हैं। उनके शुरुआती मैचों में खेलने पर संशय है।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा (श्रीलंका) कंधे की चोट के कारण श्रीलंका में हैं। बोर्ड द्वारा फिटनेस कराए जाने और पास होने के बाद ही उन्हें आईपीएल से जुड़ने के लिए मंजूरी मिलेगी। शुरुआती मैचों से उनका बाहर रहना तय है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा (श्रीलंका) भी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की फिटनेस टेस्ट में पास होने के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X