Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ योजना ने खोली भारत में विकास की नई संभावनाएं: हिरोकी फूजी

Updated on Sunday, March 22, 2026 21:42 PM IST

मित्सुबिशी केमिकल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट हिरोकी फूजी ने रविवार को कहा कि भारत में हमेशा से ही विकास की अपार संभावनाएं रही हैं और ‘मेक इन इंडिया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार पहल है। इसे काफी अच्छी तरह से डिजाइन किया गया और यह एक प्रभावी नीति है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए फूजी ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रमोट की गई ‘मेक इन इंडिया’ एक शानदार पहल है। इसे काफी अच्छी तरह से डिजाइन किया गया और यह एक प्रभावी नीति है।”

उन्होंने आगे कि किसी देश को घरेलू स्तर पर वृद्धि हासिल करने के लिए स्थानीय स्तर पर खपत को बढ़ाना जरूरी है। वहीं, निर्यात को भी बढ़ाना जरूरी है, लेकिन घरेलू बाजार का विकास करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। फूजी ने आईएएनएस से आगे कहा कि भारत में विकास की हमेशा से ही अपार संभावनाएं रही हैं। बीते एक दशक में देश की अर्थव्यवस्था में जो वृद्धि देखने को मिली है, वह सराहनीय है। इस दौरान चीन जैसे देशों की विकास दर में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था में 6-7 प्रतिशत की दर से वृद्धि जारी है।

जापानी कंपनी के प्रमुख ने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि और गतिशीलता मोटे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण है। मेरा मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में भी ऐसी ही बढ़ती रहेगी। इससे पहले एनएक्सटी फाउंडेशन द्वारा जारी की गई भारत प्रोग्रेस रिपोर्ट 2025-26 में बताया गया कि भारत 4.8 ट्रिलियन डॉलर की नॉमिनल जीडीपी के साथ जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है और जल्दी ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी बन जाएगा।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X