Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने पार्टियों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर डिजिटल वाउचर से दिया मुफ्त प्रसारण समय

Updated on Monday, March 23, 2026 16:56 PM IST

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नि:शुल्क प्रसारण और टेलीकास्ट समय के आवंटन के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर की मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को डिजिटल वाउचर जारी किए हैं। यह व्यवस्था लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 39ए के तहत लागू की गई है।

पांच राज्यों के चुनाव के लिए व्यवस्था लागू
आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए यह निर्देश जारी किए हैं। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सभी मान्यता प्राप्त दलों को आईटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल टाइम वाउचर उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रसारण अवधि और प्रक्रिया तय
प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों की सूची जारी होने की तिथि से लेकर मतदान से दो दिन पहले तक प्रसारण और टेलीकास्ट की अवधि तय की जाएगी। कार्यक्रमों का वास्तविक समय आवंटन संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में अधिकृत प्रतिनिधियों और मुख्य चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में लॉटरी के जरिए पहले ही निर्धारित किया जाएगा।

45 मिनट का आधार समय सभी को समान
इस योजना के तहत दूरदर्शन और आकाशवाणी दोनों पर प्रत्येक पार्टी को 45 मिनट का आधार समय नि:शुल्क दिया जाएगा। यह समय राज्य के क्षेत्रीय नेटवर्क पर सभी दलों को समान रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त समय
पिछले विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन के आधार पर राजनीतिक दलों को अतिरिक्त प्रसारण समय भी आवंटित किया गया है।

रिकॉर्डिंग और दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी
राजनीतिक दलों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा और प्रसारण से पहले रिकॉर्डिंग व लिखित सामग्री जमा करनी होगी। रिकॉर्डिंग प्रसार भारती द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों वाले स्टूडियो या दूरदर्शन/आकाशवाणी केंद्रों में की जा सकेगी।

पैनल चर्चा और बहस का भी आयोजन
इसके अलावा प्रसार भारती द्वारा दूरदर्शन और आकाशवाणी पर दो पैनल चर्चाएं या बहस आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक पात्र राजनीतिक दल इनमें भाग लेने के लिए एक प्रतिनिधि नामित कर सकेगा, जिसका संचालन अनुमोदित समन्वयक द्वारा किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X