Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज • खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

स्वास्थ्य

क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात

Updated on Tuesday, March 24, 2026 12:03 PM IST

नई दिल्ली : प्रोटीन और फाइबर दोनों ही शरीर को ऊर्जा देने से लेकर मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। दोनों ही मांसपेशियों के विकास और कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी हैं, लेकिन नियमित रूप से इन्हें आहार में शामिल करना मुश्किल है। ऐसे में लोग इसकी पूर्ति के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, जिसमें अंकुरित अनाज सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके सेवन का सही तरीका नहीं पता होता। अंकुरित आहार सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इसे सही तरीके से और सही व्यक्ति को ही लेना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक अंकुरित अनाज पचने में थोड़ा भारी होता है और ज्यादा सेवन से वात दोष और गैस की समस्या बढ़ सकती है। इससे शरीर का रूखापन भी बढ़ता है। इसलिए स्प्राउट्स को हमेशा हल्का पकाकर, घी/तेल के साथ और सीमित मात्रा में ही लेना बेहतर होता है। सही तरीके से लिया गया अंकुरित आहार शरीर को ताकत देता है, लेकिन गलत तरीके से लेने पर नुकसान भी कर सकता है। पहले जानते हैं कि किन लोगों को अंकुरित अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों का पाचन मंद है और कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें अंकुरित आहार लेने से बचना चाहिए। पाचन मंद होने से आहार शरीर में सड़ने लगता है और पोषण की जगह शरीर में विषाक्त पदार्थों की वृद्धि होती है। बच्चे और बुजुर्गों को अंकुरित आहार देने से बचें, क्योंकि इस उम्र में पाचन बहुत कमजोर होता है।

इसके साथ ही वात प्रवृत्ति के लोगों को भी अंकुरित आहार का सेवन कम करना चाहिए। अंकुरित आहार वात में वृद्धि का कारण बन सकता है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही सेवन करें। आयुर्वेद में अंकुरित आहार के सेवन के भी तरीके बताए गए हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक अंकुरित आहार को कच्चा खाने से बचें और कोशिश करें कि उबालकर घी या तेल में पकाकर ही सेवन करें। इसके साथ ही अंकुरित होते ही सेवन करें। ज्यादा लंबे अंकुरित होने पर आहार के पोषक तत्वों पर फर्क पड़ता है।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X