Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

Updated on Thursday, March 26, 2026 18:36 PM IST

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2026-27 सीजन के लिए भारत (सीनियर पुरुष) के इंटरनेशनल घरेलू मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी घरेलू सीजन काफी रोमांचक होगा, जिसमें चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया अलग-अलग फॉर्मेट में मैच खेलेंगी। इस सीजन 17 शहरों में कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे, जिससे देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को बेहतरीन इंटरनेशनल क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच के बाद पहली बार इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पहली बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इस सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच दोनों टीमें तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज और उसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे, जबकि टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे।

इसके बाद भारत 13 से 27 दिसंबर के बीच श्रीलंका की मेजबानी करेगा। यह एक 'व्हाइट-बॉल' सीरीज होगी, जिसमें तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे। सीरीज के वनडे मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे, जबकि टी20 मुकाबले राजकोट, कटक और पुणे में आयोजित होंगे।

नए साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान 3 से 9 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेल जाएगी।
2026-27 सीजन का समापन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी' के साथ होगा। यह सीरीज 21 जनवरी से 3 मार्च तक खेली जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में दोनों देशों के बीच मुकाबले होंगे।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X