Friday, 23 October 2026
BREAKING
• सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, ₹2 लाख के नीचे फिसली चांदी • शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 73,665 और निफ्टी 22,742 पर खुला • न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, चोट बनी वजह • जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं रेणुका सिंह ठाकुर, जिंतिमानि कलिता को मिला मौका • साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हराया, टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर • श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे में 430 रन का लक्ष्य चेज कर इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया • राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेक‍िन ईरान को रोकना भी जरूरी: ट्रंप • अन्ना बेन और किशोर राजकुमार की जोड़ी मचाएगी धमाल, क्रिसमस पर दर्शकों को हंसाने आएगी 'कोयंबटूर मपिल्लई' • मलाइका के जन्मदिन पर अमृता ने ली चुटकी, बोलीं- नाम देवदूतों वाला, लेकिन असली शैतान को मैं जानती हूं • बर्लिन से टोरंटो तक पहुंची श्वेता त्रिपाठी की फिल्म, कहा- प्रोड्यूसर बनने के बाद कहानी को देखने का बदला नजरिया

हरियाणा

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए : कुमारी सैलजा

Updated on Thursday, March 26, 2026 21:44 PM IST

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने मीडिया में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण देश की आम जनता पर अभी से आर्थिक बोझ बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे पेट्रोल, डीजल, एलपीजी तथा खाद जैसी आवश्यक वस्तुएं महंगी हो रही हैं। इसका सीधा प्रभाव आम नागरिक और छोटे व्यवसायों पर पड़ रहा है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को ऐसे समय में संतुलित और दूरदर्शी विदेश नीति अपनाने के साथ-साथ घरेलू स्तर पर भी प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि महंगाई पर नियंत्रण रखा जा सके और जनता को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर की तरह हरियाणा में भी रसोई गैस की किल्लत गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। गैस के दाम बढ़ने के बावजूद सरकार कालाबाजारी पर रोक लगाने और आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने में विफल रही है। सांसद सैलजा ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग और गैस आधारित अन्य छोटे-बड़े व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। वहीं सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी में देरी के कारण कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति तुरंत बहाल हो सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि वह कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति तुरंत प्रभाव से शुरू कराए और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रम हैं, उन्हें गैस सिलेंडर के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह तत्काल हस्तक्षेप कर आम जनता और व्यापारियों को राहत प्रदान करे।

 
Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X