Friday, 23 October 2026
BREAKING
• स्वतंत्रता का महत्व इसी में है कि मनुष्य भय और पराधीनता से मुक्त हो सके : पीएम मोदी • पीयूष गोयल ने विकसित देशों को 100 अरब डॉलर की क्लाइमेट फाइनेंस प्रतिबद्धता की दिलाई याद, कहा- “इसका एक पैसा भी नहीं मिला” • अयोध्या: 10वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 56 घाटों पर जलेंगे 30 लाख दीप • भारत अब दुनिया का ‘बैक ऑफिस’ ही नहीं, ‘ब्रेन ऑफिस’ भी है : पीएम मोदी • हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान

हरियाणा

नगर निगम पंचकूला की बड़ी पहल, शहर को बनाया जा रहा कचरा-मुक्त

Updated on Friday, March 27, 2026 19:50 PM IST

पंचकूला : नगर निगम पंचकूला द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के विभिन्न सेक्टरों एवं क्षेत्रों में चिन्हित कूड़ा फेंकने के अस्थायी स्थानों (GVP प्वाइंट्स) को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है, जिससे स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत यह अभियान निरंतर प्रगति पर है। शहर के सेक्टर 4, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 12A, 15, 16, 17, 20, 21, एमडीसी सेक्टर-4, फेज-1, फेज-2 एवं अन्य क्षेत्रों में स्थित कुल 30 से अधिक GVP प्वाइंट्स को सफलतापूर्वक बंद किया गया है। इन स्थानों पर अब कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति को समाप्त कर स्वच्छता बनाए रखने हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस विशेष स्वच्छता अभियान को मुख्य सफाई निरीक्षक श्री अनिल नैन के नेतृत्व में कार्यरत स्वच्छता टीम द्वारा प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है। टीम द्वारा नियमित निरीक्षण, निगरानी एवं जन-जागरूकता के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बंद किए गए स्थानों पर दोबारा कूड़ा एकत्र न हो।

नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रणाली को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे नागरिकों को अपने घरों से ही कचरा निस्तारण की सुविधा प्राप्त हो रही है। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आयुक्त श्री विनय कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में निगम का सहयोग करें तथा कचरा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम पंचकूला स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

नगर निगम पंचकूला द्वारा यह अभियान एक सतत प्रक्रिया के रूप में चलाया जा रहा है, जिससे शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी

अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

: अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह

हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

: हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति

चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

: चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

X