Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज • खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

स्वास्थ्य

बिना दवा लिए कोलेस्ट्रॉल को कर सकते हैं संतुलित, बस फॉलो करने होंगे यह टिप्स

Updated on Saturday, March 28, 2026 20:38 PM IST

नई दिल्ली : आज की आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक गतिविधि काफी कम हो गई है, क्योंकि ज्यादातर लोग दिनभर एक ही जगह बैठकर काम करते हैं। इस वजह से शरीर धीरे-धीरे कई बीमारियों की चपेट में आने लगता है। खासकर बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल आज एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। 30 की उम्र के बाद युवाओं में लिवर से जुड़ी दिक्कतें और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। आमतौर पर डॉक्टर इसके लिए दवाएं देते हैं, जो खून को पतला करने में मदद करती हैं। आयुर्वेद में भी इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए कई प्राकृतिक और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जो बिना ज्यादा दवाओं के भी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं। बढ़ता कोलेस्ट्रॉल शरीर में कई बीमारियों को न्योता देता है। इससे स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सामान्यतः कम ही लक्षण दिखाई देते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पलकों पर धब्बे होना, सीने में दर्द, सांस लेने में भारीपन, ज्यादा थकान होना और पैरों में ऐंठन की समस्या बढ़ जाती है। वहीं आयुर्वेद में शुरुआती स्टेज में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दिनचर्या में शामिल कर बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

सुबह की शुरुआत मेथी के पानी से करें। रात को मेथी के दानों को पानी में भिगो दें और उसमें एक कली लहसुन की भी डाल दें। इस पानी को छानकर पीने से रक्त में जमा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होने लगता है और कोलेस्ट्रॉल बनाने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है। अगर चाहें तो सुबह लहसुन को भूनकर भी खाया जा सकता है।

नाश्ते में ओट्स का सेवन भी लाभकारी रहेगा। कोलेस्ट्रोल को कम करने ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन और अलसी का ओमेगा-3 लाभकारी साबित होता है। यह दिल पर पड़ने वाले दबाव को भी कम करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। आहार में राजमा और दालों को शामिल करें। राजमा में प्लांट प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकते हैं और दिल के कार्य करने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। इसके साथ ही आहार में से रिफाइंड तेल का त्याग करें। यह कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X