पश्चिम बंगाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतर्गत दक्षिण दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर विधानसभा में विशाल जनसभा, रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि ममता दीदी भारत के इतिहास की इकलौती ऐसी मुख्यमंत्री हैं, जो खुलेआम जाँच एजेंसियों के काम में बाधा डालती हैं और अपराधियों को बचाती हैं। बंगाल अब टीएमसी के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए और सुशासन की भाजपा सरकार लाने के लिए तैयार है। इसके अतिरिक्त श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस्लामपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री चित्रजीत राय, चोपड़ा विधासभा से भाजपा प्रत्याशी श्री शंकर अधिकारी व चकोलिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज जैन जी का नामांकन करा उन्हें विजय की अपनी शुभकामनाएँ दीं।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आज बंगाल असुरक्षा के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। बंगाल में आज बेटियाँ, बच्चे, व्यापारी, राजनैतिक कार्यकर्ता और तो और न्यायपालिका भी सुरक्षित नहीं है। बंगाल में चारों ओर डर का माहौल है और TMC टेरर, मर्डर और क्राइम की कॉकटेल पार्टी बन कर रह गई है। बंगाल का यह विधानसभा चुनाव बांग्ला स्वाभिमान, बांग्ला संस्कृति और बंगाल के अस्तित्व के रक्षा का चुनाव है । बंगाल में लंबे समय से बंगलादेशी घुसपैठ जारी है...कांग्रेस से लेकर कम्युनिस्ट और टी.एम.सी. ने योजनावद्ध तरीके से बंगाल में बंगलादेशियों के घुसपैठ करवाए क्योंकि ये बांग्लादेशी घुसपैठिए इनके लिए वोट बैंक हैं और इनके ही सहारे यह चुनाव जीतते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने यहाँ के युवाओं को नया उद्योग लगाकर देने की जगह अपने मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कट-मनी वसूलकर बार-बार ठगने का काम किया है । इनके एक दर्जन से अधिक मंत्री और नेता करप्शन के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं जब-जब इनके नेता भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े जाते हैं, तुरंत उनकी तबीयत खराब हो जाती है ।तुरंत ममता दीदी उन्हें निर्दोष घोषित कर देती हैं । यही नहीं खुद ही जांच एजेंसी से लड़ने पहुँच जाती हैं। अगर कोई केन्द्रीय एजेंसी किसी आपराधिक मामले की जाँच करने के लिए बंगाल जाती है तो उन्हें अपराधियों से कम ममता दीदी से अधिक डर होता है”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “टीएमसी भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और अहंकार की सारी हदें पार कर चुकी है। इस पार्टी ने बंगाल को अपराधियों और लुटेरों की जागीर समझ लिया है। जो जितना बड़ा अपराधी है, उसे टीएमसी में उतना ही बड़ा पद और टिकट ईनाम में दिया जाता है। टीएमसी के राज में स्कूल-कॉलेज तक में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पीड़ितों को न्याय के लिए बार-बार कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते हैं। कम्युनिस्ट और टीएमसी दोनों ने बंगाल पर पचास सालों तक राज किया है ।बंगाल पिछले पाँच दशकों से कुशासन और दु:शासन झेल रहा है, कम्युनिस्टों ने कुशासन दिए और टीएमसी दु:शासन दे रहा है। आज बंगाल को सुशासन की जरूरत है । अगर बंगाल को सुशासन के दो दशक मिलते हैं तो बंगाल को भारत के सबसे विकसित राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है, और यह सुशासन सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही दे सकती है”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आज ममता दीदी को बंगाल चुनावों में हार का डर सता रहा है। उनका नंदीग्राम सीट छोड़ना, 74 विधायकों का टिकट काटना, और ख़ुद विभिन्न पदों से इस्तीफ़ा देना इस बात का प्रमाण है कि बंगाल में टीएमसी जा रही है और भाजपा आ रही है। तृणमूल कांग्रेस अब कोई साधारण राजनीतिक दल नहीं रह गई है, बल्कि यह पूरी तरह से एक अपराधी गिरोह के केंद्र बिंदु में बदल गई है। मालदा में एसआईआर के कार्य को लेकर जो भयावह स्थिति पैदा हुई है, वह स्पष्ट रूप से राज्य की कानून-व्यवस्था की चरम गिरावट की तस्वीर पेश करती है। सात न्यायिक अधिकारी, जिनमें चार महिलाएँ थीं, घंटों तक घेराव में फंसे रहे, और राज्य प्रशासन मूकदर्शक की भूमिका निभाता रहा”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “नॉर्थ बंगाल के साथ टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट ने बहुत भेदभाव किया है मगर भाजपा के पास नॉर्थ बंगाल के विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप है। हम यहां ‘टी, टूरिज्म, ट्रांसपोर्ट और टिम्बर’ से जुड़े व्यवसाय को बढ़ावा देने में जुटे हैं। इसके लिए यहां जरूरी सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। भाजपा ने छोटे चाय उत्पादकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जोड़ा। चाय उगाने वाले बंगाल के करीब 40 हजार छोटे चाय उत्पादकों का हित भी भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा ने छोटे चाय उत्पादकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ से जोड़ा है। भाजपा सरकार ने यहां चाय उत्पादकों को सिंचाई की सुविधाओं के लिए आर्थिक मदद दी। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों का पैसा सीधे उनके खाते में जाए, हमने इस दिशा में भी लगातार काम किया है। आज केंद्र सरकार 516 किलोमीटर लंबा खड़गपुर-सिलीगुड़ी इकोनॉमिक कॉरिडोर बना रही है। उत्तर बंगाल के लिए केंद्र सरकार ने बागडोगरा हवाई अड्डे के विकास के लिए ₹1,800 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की है। केंद्र सरकार हासीमारा एयर फोर्स स्टेशन पर एक सिविल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में कार्यरत है, साथ ही एशियन हाईवे-48 और नेपाल-भूटान-बांग्लादेश को जोड़ने वाली परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जो उत्तर बंगाल को एक 'ग्लोबल ट्रेड हब' में बदल देगा। सेवोक-रंगपो रेल लिंक पर ₹12,474 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं”