Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में संकट गहराया, तीन निदेशकों का इस्तीफा

Updated on Sunday, April 05, 2026 18:45 PM IST

ढाका : ढाका में शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की बैठक हुई। बैठक के बाद बीसीबी को बड़ा झटका लगा। कुछ ही घंटों के भीतर तीन निदेशकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फैयाजुर रहमान, शानियान तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।


बीसीबी में चुनाव के छह महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने वाले निदेशकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जो चिंताजनक है। इससे पहले जनवरी में इश्तियाक सादिक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था। वहीं, पिछले महीने अमजद हुसैन को मीडिया अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कुछ दिन बाद उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया। गुरुवार को सरकार द्वारा नामित निदेशक यासिर मोहम्मद फैसल ने भी पद छोड़ा था। इसके बाद शनिवार को हुए तीन इस्तीफों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। शनिवार की मीटिंग की अध्यक्षता बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम ने की। मीटिंग में ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से तीनों निदेशक इस्तीफा देने पर मजबूर हुए, इसका खुलासा नहीं हुआ है। मीटिंग के बाद नए मीडिया विभाग के नए अध्यक्ष मोहम्मद मोक्सेडुल कमाल ने बताया कि उन्हें भी फैयाजुर के इस्तीफे की जानकारी मीडिया के जरिए ही मिली।


उन्होंने कहा कि बोर्ड में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई और इस्तीफा देने वालों ने अपने फैसले को व्यक्तिगत कारणों से जोड़ा है। फैयाजुर ने हाल ही में ढाका लीग के संचालन में बीसीबी की कथित निष्क्रियता की आलोचना की थी। यह आंतरिक असंतोष की ओर इशारा करता है। लगातार इस्तीफों के बीच बीसीबी का माहौल पहले से ही दबाव में है। सरकार द्वारा पिछले साल अक्टूबर में हुए चुनावों की जांच कराई जा रही है, और रिपोर्ट जल्द ही खेल मंत्रालय को सौंपी जा सकती है। खेल मंत्री अमिनुल हक ने यह भी संकेत दिया है कि एक अलग कमेटी बनाई जा सकती है, जो यह जांच करेगी कि बांग्लादेश टीम ने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में हिस्सा क्यों नहीं लिया। लगातार हो रहे इस्तीफे और बढ़ती जांच प्रक्रियाएं बीसीबी के भीतर अस्थिरता और प्रशासनिक चुनौतियों की ओर इशारा करती हैं।

 

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X