Monday, 26 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

केरलम में इंदिरा गारंटी से आएगा बदलाव, यूडीएफ की जीत तय : टीकाराम जूली

Updated on Monday, April 06, 2026 20:20 PM IST

केरलम : राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज से केरलम के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर हैं। जूली ने कोट्टायम पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमेन चांडी के पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी चांडी ओमेन के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र-पुदुपल्ली में एक जनसभा को संबोधित किया। जूली ने कहा कि केरलम की जनता वर्तमान सरकार के कुशासन से त्रस्त है और इस बार राज्य में कांग्रेस नीत यूडीएफ (UDF) के पक्ष में भारी जनसमर्थन और बदलाव की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है। जूली ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की 'नफरत की राजनीति' के खिलाफ जो जंग छेड़ी है, आज पूरा देश इस मुहिम में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने केरलम की जनता से अपील की है कि वे नफरत को हराने और समाज को जोड़ने के इस संघर्ष में राहुल गांधी का मजबूती से साथ दें। जूली ने कहा कि "केरलम में 'इंदिरा गारंटी' ही असली बदलाव लाएगी और यूडीएफ की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ राहुल गांधी जो जंग लड़ रहे हैं, देश के भविष्य के लिए हमें उसमें उनका मजबूती से साथ देना है।"


इंदिरा गारंटी से बढ़ेगी सामाजिक सुरक्षा :
जूली ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केरलम के चुनाव में कांग्रेस की 'इंदिरा गारंटी' इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा बनी हुई है, जिसके तहत महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, कॉलेज छात्राओं के लिए 1,000 रुपये मासिक भत्ता, युवाओं को स्वरोजगार के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण और कल्याणकारी पेंशन को बढ़ाकर 3,000 रुपये करने जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही, समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कांग्रेस अपने समावेशी विकास के एजेंडे पर अडिग है।


ओमन चांडी बीमा योजना देगी इलाज के खर्चे से मुक्ति :
केरलम में बढ़ते स्वास्थ्य खर्च पर गंभीर चिंता जताते हुए श्री जूली ने कहा कि आज भी यहां 70% से अधिक चिकित्सा व्यय, जिसे आउट ऑफ़ पॉकेट एक्सपेंसेस कहा जाता हैं, गरीब जनता को अपनी जेब से वहन करना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से भारी बोझ है। उन्होंने बताया की कि केरलम में यूडीएफ की सरकार बनने पर राजस्थान की चिरंजीवी योजना की तर्ज पर यहां भी पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नाम से एक व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित कर उन्हें चिकित्सा खर्चों से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा।


कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों पर प्रहार :
राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि केरलम में 2022 से 2023 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि केरलम में बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने वालों की संख्या देश में सर्वाधिक (2,191 मामले) है। इसके अलावा, राज्य में नशे का जाल इस कदर फैल चुका है कि वर्ष 2024 में NDPS एक्ट के तहत 27,701 मामले दर्ज किए गए, जो पंजाब (9,025 मामले) की तुलना में तीन गुना से भी अधिक हैं।
जूली ने आह्वान किया कि केरलम के मतदाताओं ने एलडीएफ (LDF) के शासन को देख लिया है और अब समय आ गया है कि वे प्रदेश की खुशहाली और बेहतर शासन के लिए इस बार यूडीएफ (UDF) को सेवा का अवसर दें।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X