Monday, 26 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

देश का भविष्य संवारना भाजपा का लक्ष्य, पीएम बनाना नहीं: नितिन गडकरी

Updated on Monday, April 06, 2026 20:36 PM IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में पार्टी की 46 साल की यात्रा और उसके मूल उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना किसी एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश का भविष्य संवारने के लिए हुई है।

भाजपा की स्थापना के मूल विचारों को किया याद
नितिन गडकरी ने कहा कि 46 साल (6 अप्रैल 1980) पहले राम जेठमलानी और शांति भूषण की मौजूदगी में पार्टी की नींव रखी गई थी। उस समय विभिन्न नेताओं ने देशभर में जाकर पार्टी के विचार, संविधान और उद्देश्यों पर व्यापक चर्चा की थी।

ऐतिहासिक बैठकों और नेताओं का किया जिक्र
उन्होंने मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन की बैठक को याद करते हुए कहा कि इसमें एम.सी. छागला मुख्य अतिथि थे। छागला ने उस समय कहा था कि जो पार्टी देश का नेतृत्व करेगी, उसके साथ वह खड़े हैं।

अटल जी की भविष्यवाणी का जिक्र
गडकरी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था, “अंधकार छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा,” जो आज सच साबित हुआ। उन्होंने कहा कि अटल जी हमेशा इस बात पर जोर देते थे कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा, बल्कि यह जरूरी है कि देश कैसा होगा।

विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा न तो जातिवादी है और न ही सांप्रदायिक। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विविधता में एकता की रही है, जहां लोग अलग-अलग पूजा पद्धतियों को मानते हुए भी एकजुट रहते हैं।

ईरान दौरे का अनुभव किया साझा
नितिन गडकरी ने अपने ईरान दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि चाबहार बंदरगाह परियोजना के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि फारसी भाषा की जड़ें संस्कृत से जुड़ी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि तेहरान यूनिवर्सिटी में संस्कृत का विभाग भी मौजूद है।

एकता और सांस्कृतिक विरासत पर जोर
उन्होंने कहा कि चाहे कश्मीर हो या गुवाहाटी, देश की धरती, विरासत और इतिहास एक हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे देशहित, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए काम करें।

समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान
गडकरी ने भाजपा की 46 वर्षों की यात्रा को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आगे भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ देश और समाज के लिए काम करना होगा।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X