Monday, 26 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल में यूडीएफ की सरकार बनने का किया दावा

Updated on Tuesday, April 07, 2026 16:55 PM IST

तिरुवनंतपुरम : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न मुद्दों अपनी राय रखी। इसके साथ ही उन्होंने केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की सरकार बनने का दावा किया। सांसद शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "सरकार के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर चल रही है। सरकार की प्रगति रिपोर्ट कहती है कि उन्होंने दस वर्षों में पांच लाख घर बनाए। ओम्मन चांडी सरकार ने इससे कहीं अधिक घर बनाए थे। एक और महत्वपूर्ण बात राष्ट्रीय राजमार्ग विकास से जुड़ी है। विझिंजम परियोजना यूडीएफ सरकार की परियोजना थी। एलडीएफ ने पहले इसका विरोध किया था। यहां भाजपा का कोई विधायक नहीं है। उन्होंने पैसा खर्च किया और प्रधानमंत्री व अमित शाह प्रचार कर रहे हैं। मेरा अनुरोध है कि यदि आपके पास सत्ता-विरोधी वोट हैं तो भाजपा को न दें।" थरूर ने कहा, "मैंने सुना है कि नेमोम और कझाक्कूट्टम में भाजपा के जीतने की संभावना है। इसका बचाव करने के लिए हम यहां हैं और एलडीएफ के उम्मीदवार भी वहां हैं। सत्ता-विरोधी लहर एलडीएफ के खिलाफ है, इसलिए यूडीएफ को वोट दें। भाजपा एक भी सीट न जीतने वाली पार्टी है। असली मुकाबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है।"


उन्होंने कहा कि उनकी ये टिप्पणी किसी व्यक्तिगत राजनेता पर हमला करने के उद्देश्य से नहीं है बल्कि मौजूदा सरकार के प्रदर्शन के बारे में जनता के आकलन को दर्शाती है।
थरूर ने कहा, "व्यक्तिगत रूप से, मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो व्यक्तियों को निशाना बनाकर राजनीति करता हो। मैं किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बोल रहा हूं, लेकिन सरकार के खिलाफ जनता में प्रबल भावना है।"


थरूर ने सरकारी परियोजनाओं में हो रही देरी की ओर भी ध्यान दिलाया और निर्धारित समय-सीमा व वास्तविक पूर्णता के बीच के अंतर को रेखांकित किया।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "जहां चुनाव प्रचार बहुत जोरदार और जोशीला होता है, लोग कभी-कभी जरूरत से ज़्यादा बोल देते हैं, जो समझदारी भरा या हम सभी के लिए स्वीकार्य नहीं होता। हर कांग्रेसी द्वारा व्यक्त किए गए हर व्यक्तिगत विचार को पार्टी पर नहीं थोपा जा सकता। अगर कही गई बातें और रिपोर्ट सही हैं तो मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी इस तरह की रणनीति या दृष्टिकोण का समर्थन करेगा।"

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X