Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप: सिंधु-प्रणॉय की जीत, लक्ष्य और किदांबी को झटका

Updated on Wednesday, April 08, 2026 20:17 PM IST

निंगबो : बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। बुधवार को 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय ने पहले राउंड की कड़ी चुनौती को पार कर लिया, जबकि लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत को बाहर होना पड़ा। सिंधु को मलेशिया की वोंग लिंग चिंग ने कड़ी टक्कर दी, जिसके बाद उन्होंने तीन गेम में मुश्किल से जीत हासिल की। पहला गेम 15-21 से हारने के बाद, भारतीय शटलर ने खुद को संभाला और दूसरे गेम पर 21-11 से कब्जा कर लिया। निर्णायक गेम एक तनावपूर्ण मुकाबला बन गया, जिसमें बार-बार मैच का रुख बदल रहा था। जब स्कोर 19-19 पर बराबर था, तो सिंधु ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए आखिरी दो प्वाइंट जीते और एक घंटे सात मिनट में मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय स्टार अब दूसरे राउंड में चीन की वांग झी यी से भिड़ेंगी।

इस बीच, प्रणॉय ने गुयेन हाई डांग को सीधे गेम में 24-22, 21-12 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। उन्होंने पहले गेम में कई 'गेम प्वाइंट' बचाते हुए 24-22 से करीबी जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे गेम में पूरी तरह दबदबा बनाया और लय बनाए रखते हुए 21-12 से गेम जीत लिया। अब दूसरे राउंड में उनका मुकाबला चीन के शटलर वेंग होंग यांग से होगा।
इसके विपरीत, लक्ष्य सेन को हांगकांग के ली चेउक यियू के हाथों सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ उनका सफर समाप्त हो गया। 41 मिनट तक चले इस मुकाबले में लक्ष्य को 12-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

एक अन्य मैच में, श्रीकांत को सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू के हाथों तीन गेम में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्होंने पहले गेम में कड़े संघर्ष के बाद 21-18 से जीत हासिल की। हालांकि, लोह ने दूसरे गेम में वापसी की, रैलियों पर अपना दबदबा बनाया और 21-9 से गेम जीतकर मैच बराबर कर दिया। सिंगापुर के खिलाड़ी ने उसी लय को निर्णायक गेम में भी बनाए रखा, लगातार आक्रामक खेल और सात प्वाइंट्स की बढ़त के साथ मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखते हुए 21-11 से गेम अपने नाम कर लिया।

भारत की तरफ से बुधवार का सबसे शानदार प्रदर्शन उभरते हुए सितारे आयुष शेट्टी ने किया, जिन्होंने चीन के वर्ल्ड नंबर 7 ली शी फेंग को सीधे गेमों में हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए अब उनका मुकाबला ताइपे के वर्ल्ड नंबर 20 ची यू जेन से होगा। दूसरी ओर, विमेंस सिंगल्स में भारत को निराशा हाथ लगी, जहां मालविका बंसोड़ और तन्वी शर्मा अपने-अपने मैचों में सीधे गेम में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X