Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी पर विवादित पोस्ट के बाद सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ एफआईआर

Updated on Thursday, April 09, 2026 13:06 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'डकैत' बताने पर समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह के खिलाफ एफआईआर हुई है। शिकायतकर्ता ने आईपी सिंह पर सरकार की छवि धूमिल करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक एआई वीडियो शेयर किया। यह एआई वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का था। कुछ मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए वीडियो में सीएम योगी को 'रहमान डकैत' के रूप में डांस करते हुए दिखाया गया। सपा नेता ने पोस्ट में लिखा, "9 वर्षो में पीडीए वर्ग का आरक्षण निगल जाने वाला डकैत।" इसके बाद धर्म सिंह नाम के एक व्यक्ति ने सपा नेता के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

धर्म सिंह ने अपनी शिकायत में लिखा, "निराधार तथ्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट फोटो के साथ वायरल किया जा रहा है। यह कृत्य जानबूझकर सरकार की छवि धूमिल किए जाने व विभिन्न वर्गों की जातियों के विरुद्ध द्वेष भावना उत्पन्न किए जाने, सौहार्द बिगाडने और शांतिभंग करने आदि के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर डाला गया है। ऐसे आपत्तिजनक वीडियो को देखकर मेरी और उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे लोगों के बीच अशांति, घृणा व शत्रुता उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है।"

उन्होंने मांग की कि मामले में एफआईआर पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
हालांकि, यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया, जब लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को 'रहमान डकैत' बताते हुए पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी को 'धुरंधर' बताया गया। इससे नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाद में वह पोस्टर फाड़ दिए।

Have something to say? Post your comment
रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

: रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

: फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

X