Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

IPL 2026: शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना, DC के खिलाफ मैच से जुड़ा है मामला

Updated on Thursday, April 09, 2026 19:20 PM IST

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 1 रन से हरा दिया। जीटी की सीजन की यह पहली जीत थी। इस जीत के बावजूद जीटी के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है। शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति की वजह से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बतौर कप्तान गिल की इस सीजन में यह पहली गलती है। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 14 के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी।"

बयान में आगे कहा गया, "यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया। अगर गलती दोहराई गई, तो गिल की सजा दोगुनी हो जाएगी। अगर वह तीसरी बार नियमों के खिलाफ जाते हैं, तो गिल पर एक मैच का बैन लग सकता है।"
इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी धीमी ओवर गति की वजह से लगातार 2 मैचों में जुर्माना लगाया जा चुका है। श्रेयस पर सीजन के पहले मैच में 12 लाख तो दूसरे मैच में 24 लाख का जुर्माना लगाया गया था।

शुभमन गिल पर लगाया गया जुर्माना जीटी को सीजन में मिली पहली जीत के जश्न को शायद ही फीका करे। गुजरात ने बुधवार को दिल्ली को हाथ से निकल चुके मैच में 1 रन से हराकर बेहद अहम दो अंक प्राप्त किए।
मैच पर नजर डालें तो डीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेली थी। गिल ने 45 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 70 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 27 गेंदों पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 52 और वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेविड मिलर ने 20 ओवर में 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में 1 रन से चूक गए। इसमें कहीं न कहीं उन्हीं का लिया एक निर्णय कारण बना।
दरअसल, डीसी को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथ में थी। पहली गेंद पर विप्राज निगम ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर वह आउट हो गए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक डेविड मिलर को दे दी।

डीसी को आखिरी 3 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन बनाने थे। मिलर ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया। आखिरी 2 गेंदों पर जीत के लिए डीसी को 2 रन बनाने थे। मिलर ने सिंगल नहीं लिया और यहीं गलती कर बैठे। आखिरी गेंद मिलर के बल्ले पर नहीं आई और सिंगल लेने की कोशिश में कुलदीप यादव रन आउट हो गए। कुलदीप को विकेटकीपर जोस बटलर ने रन आउट कर दिया। इस तरह दिल्ली के हाथ से जीत फिसल गई। मिलर 20 गेंदों पर 41 रन की पारी खेल निराश लौटे।
जीटी की इस सीजन के तीसरे मैच में यह पहली जीत थी, जबकि डीसी की सीजन के तीसरे मैच में पहली हार थी।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X