Monday, 26 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

“टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका”: पीएम मोदी बोले-4 मई के बाद बंगाल में विकास का नया दौर शुरू होगा

Updated on Thursday, April 09, 2026 19:47 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बाद आसनसोल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह पश्चिम बर्धमान की जनता का ये प्यार, इतना बड़ा जनसैलाब, ये उत्साह, ये जोश, ये माहौल बता रहा है कि बंगाल में परिवर्तन की ताजा हवा चल रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन अब पत्थर की लकीर बन चुका है। पूरा आसनसोल अब परिवर्तन चाहता है, पूरा बंगाल परिवर्तन चाहता है। बंगाल में टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर चुका है। बंगाल में अगली सरकार डबल इंजन की सरकार बनेगी। 4 मई के बाद बंगाल विकास के एक नए युग में प्रवेश करेगा।

टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की प्रगति के लिए टीएमसी से मुक्ति जरूरी है, क्योंकि आज जब पूरा देश तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तब टीएमसी बंगाल को पीछे धकेलने में लगी हुई है। यहां के संसाधन, यहां की संभावनाएं और नौजवानों के अवसर, सब पर टीएमसी के गुंडों का कब्जा है। बंगाल की जो संपत्ति विकास के काम आनी चाहिए, उसकी खुली लूट हो रही है। आसनसोल कोल बेल्ट का बहुत बड़ा इलाका है लेकिन टीएमसी के राज में इस पूरे कारोबार पर सिंडिकेट का कब्जा है। बंगाली मानुस इससे परेशान है।

उन्होंने आगे कहा कि आसनसोल और दुर्गापुर का ये पूरा इलाका कभी बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के औद्योगिक विकास का बड़ा केंद्र था। साइकिल से लेकर रेल तक, पेपर से लेकर स्टील तक, एल्युमिनियम से लेकर ग्लास तक यहां कारखानों की लंबी चेन थी। पूरे देश से लोग यहां काम करने आते थे। लेकिन, आज यहां उद्योगों का लगातार पलायन हो रहा है, यहां के युवाओं को घर छोड़कर बाहर जाना पड़ रहा है। पूरे बंगाल के यही हाल हैं, पूरा बंगाल इसी संकट से घिरा है। हमारा भारत एक विशाल परिवार है, जिसमें 140 करोड़ सदस्य हैं, जिसमें अलग-अलग राज्य, परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये राज्य जितना कमाते हैं, उतनी ही परिवार की आय बढ़ती है।

उन्होंने जनता से कहा कि ये चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं है। ये आसनसोल को उसकी पुरानी औद्योगिक शक्ति लौटाने का चुनाव है। ये माफियाराज से मुक्ति पाने का चुनाव है। ये काम सिर्फ भाजपा-एनडीए सरकार ही कर सकती है। बीते कई दशकों में बंगाल ने हर पार्टी पर विश्वास करके देखा। पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट, फिर टीएमसी, लेकिन, सबने बंगाल के लोगों को धोखा देने का ही काम किया, बंगाल के लोगों के सपनों को मिट्टी में मिला दिया, बंगाल के लोगों के भविष्य को कुचल दिया। इसलिए लोग केवल बातों पर भरोसा नहीं करना चाहते, बंगाल की जनता अब काम और ट्रैक रिकॉर्ड देखने का फैसला करना चाहती है। बंगाल में विकास करने का, बंगाल को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड केवल भाजपा के पास है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस इलाके के विकास में लगी है। यहां औद्योगीकरण में मदद और स्टील प्लांट के विस्तार के लिए 45 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 4 मई के बाद निर्मम सरकार जाएगी, भाजपा सरकार आएगी। हमारी सरकार द्वारा इस इलाके की एक-एक परेशानी का समाधान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बंगाल में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। बंगाल की महिलाएं सुरक्षा और सम्मान चाहती हैं। 15 सालों तक बंगाल पर कब्जा करने के लिए टीएमसी ने हथकंडा अपनाया है। इन्होंने अपनी ही जनता पर अत्याचार किए हैं। टीएमसी वाले यह भूल रहे हैं कि भय और आतंक की मशीनरी पहले वामपंथियों के पास थी। पश्चिम बंगाल की जनता ने वामपंथियों के आतंक को हराया था और अब वही जनता टीएमसी का अंत कर रही है।

बंगाल की जनता ने लेफ्ट के आतंक को भी हराया था और अब वही जनता टीएमसी के भय का भी अंत कर रही है। इसीलिए, इस चुनाव में टीएमसी का एक भी हथकंडा काम नहीं आ रहा है। ये लोग पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। अभी मालदा में जो हुआ अपनी बौखलाहट में टीएमसी ने बहुत बड़ी भूल कर दी है। ये घटना टीएमसी के इस महाजंगलराज के ताबूत में आखिरी कील साबित हो रही है। इसी बौखलाहट में अब टीएमसी वाले देश के सुरक्षाबलों और सीआरपीएफ को गाली दे रहे हैं। इसका जवाब बंगाल की देशभक्त जनता देगी। बंगाल में अब टीएमसी का भय नहीं, बल्कि भाजपा का भरोसा चलेगा।

उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों की एक बहुत बड़ी चिंता घुसपैठियों की है। जो लोग कई पीढ़ियों से अपने गांव और मोहल्लों में रहते आ रहे थे, उनके देखते-देखते उन पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है। कुछ जगह तो डेमोग्राफी इतनी बदल गई है कि लोगों को मंदिर जाने और पूजा करने की इजाजत नहीं मिल रही। कुछ जगह श्रद्धालुओं के रोज मंदिर जाने पर पाबंदी लगा दी गई, केवल दुर्गापूजा के अवसर पर ही पूजा करने दी जाती है। घुसपैठ को बढ़ावा देकर आज ऐसे हालात पैदा कर दिए गए हैं, और ये सब टीएमसी सरकार ही करवा रही है।

एक समय था, जब लाल इश्तेहार जारी करके हिंदुओं को नरसंहार की धमकी दी जाती थी। टीएमसी भी आज वही कर रही है। एक समुदाय के नाम पर, फिर से हिंदुओं को धमकाया जा रहा है। आसनसोल और बंगाल के लोग चाहते हैं कि उनकी जमीन, आस्था, आजीविका और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। इसलिए आने वाली 23 अप्रैल को भविष्य के फैसले की घड़ी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा ने ही भारत की पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित किया है, भाजपा ही भारत की पूर्वी सीमाओं को सुरक्षित करेगी। आपका एक वोट बंगाल के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी बनेगा।

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X