Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

स्वास्थ्य

प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं त्वचा की चमक, ट्राई करें ये खास कोलेजन जैल

Updated on Sunday, April 12, 2026 16:27 PM IST

नई दिल्ली : आजकल मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल्स ज्यादा होते हैं, जो कभी-कभी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू चीजों से बना जैल आपकी त्वचा को धीरे-धीरे पोषण देता है और उसे हेल्दी, सॉफ्ट और चमकदार बनाता है। इस होममेड कोलेजन जैल को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस कुछ आसान और नेचुरल चीजें जैसे लौंग का पानी, एलोवेरा जेल, अलसी (फ्लेक्ससीड) का जेल, शहद, गुलाब जल, विटामिन ई और बादाम का तेल। ये सभी चीजें स्किन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। एलोवेरा जहां स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन देता है, वहीं फ्लेक्ससीड जैल स्किन की टाइटनिंग और इलास्टिसिटी को बेहतर करता है। शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है और गुलाब जल ताजगी देता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले फ्लेक्ससीड को उबालकर उसका जैल तैयार कर लें। फिर उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जैल मिलाएं। इसके बाद उसमें कुछ बूंदें लौंग के पानी की, एक चम्मच गुलाब जल, थोड़ा सा शहद, एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल और कुछ बूंदें बादाम तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। आपका नेचुरल कोलेजन जैल तैयार है।


इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद इस जैल की थोड़ी सी मात्रा लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाना काफी है। नियमित इस्तेमाल से यह जैल आपकी स्किन को अंदर से पोषण देता है, फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है और चेहरे पर नेचुरल चमक लाता है।

इस जेल की खास बात यह है कि इसमें कोई केमिकल नहीं है, इसलिए यह ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट करता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। यदि कोई स्किन प्रॉब्लम हो तो संबंधित डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसका उपयोग करें।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X