Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

वृंदावन नाव हादसा: दो शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, तीन लोग अभी भी लापता

Updated on Sunday, April 12, 2026 19:34 PM IST

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में यमुना नदी में हुए भीषण नाव हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन रविवार को दो और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। प्रशासन और बचाव दल अब भी तीन लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। रविवार सुबह पंजाब के लुधियाना निवासी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा डिंकी तथा जगराओं निवासी ऋषभ शर्मा के शव बरामद किए गए। दोनों शव नदी में ऊपर आने के बाद रस्सी के सहारे बाहर निकाले गए। परिजनों ने भावुक माहौल में उनकी पहचान की।


इससे पहले शनिवार को मानिक टंडन नामक युवक का शव मिला था, जिसकी सितंबर में शादी तय थी। बचाव कार्य को तेज करते हुए प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन का दायरा 14 किलोमीटर से बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया है। मौके पर सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के करीब 250 जवान आधुनिक उपकरणों के साथ तैनात हैं। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे केसी घाट के पास हुआ था। एक छोटी नाव में क्षमता से अधिक 38 श्रद्धालु सवार थे। संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई और कई लोग यमुना में डूब गए।


पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाविक पप्पू निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा पर भी लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की गई है। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। प्रशासन के अनुसार हादसे के समय लाइफ जैकेट समेत सुरक्षा मानकों की गंभीर कमी थी। फिलहाल यमुना किनारे मातम पसरा है और लापता लोगों के परिजन अपनों की तलाश में टकटकी लगाए नदी किनारे डटे हुए हैं। प्रशासन ने सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

 

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X