Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव जीतने के बाद केंद्र से भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प: सीएम ममता

Updated on Sunday, April 12, 2026 19:38 PM IST

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को एक नए 'संकल्प' की घोषणा की। इस संकल्प के तहत, पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाया जाएगा। बांकुरा जिले के ओंडा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हम बंगाल को जीतेंगे और दिल्ली से भाजपा सरकार को हटा देंगे। यही हमारा संकल्प है। बंगाली नववर्ष आने वाला है। बैशाख के पहले दिन, हम भाजपा को विदा करने का संकल्प लेंगे।" इस दौरान सीएम ममता ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "हमने 1 करोड़ 30 लाख पक्के मकान बनाए हैं। इस बार हमारा संकल्प है कि भविष्य में, जितने भी कच्चे मकान हैं, उन सभी को हम पक्का बनाएंगे ताकि लोगों को रहने के लिए एक आसरा मिल सके। पानी के नल सभी घरों तक पहुंचेंगे। वे (भाजपा) चाहे कितना भी प्रचार कर लें और झूठ बोल लें, हमारी उपलब्धियां लोगों के सामने हैं।"


टीएमसी प्रमुख ने यह भी कहा कि भाजपा चुनाव से पहले लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहती है। उन्होंने कहा कि हम जब भी कोई वादा करते हैं, तो उसे निभाते हैं। और वे धोखा देते हैं। वे चुनावों से पहले हर जगह जाते हैं और पैसे देने का वादा करते हैं। लेकिन चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद, वे कहीं नजर नहीं आते।"


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, "दिल्ली में चुनावों से पहले, उन्होंने (भाजपा) कहा था कि वे हर महिला को 3 हजार रुपए देंगे। उन्होंने अभी तक एक भी रुपया नहीं दिया है। वे बिहार में झूठ बोल रहे हैं। वे झूठ बोलकर महिलाओं को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वे उनके बैंक खातों में 8 हजार रुपए देंगे। उन्होंने चुनावों से पहले इसका वादा किया था। अगले ही दिन उन्होंने बुलडोजर चला दिया। उन्होंने देश को बर्बाद कर दिया है। बहुत से लोग अपना नाम कमाने के लिए बिहार गए थे। अब उन्हें समझ आ रहा है। महिलाएं कह रही हैं, हमें पैसे दो।"


कुछ दिन पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल आए थे और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक 'चार्जशीट' जारी की थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली से भाजपा की इस 'चार्जशीट' पर तंज कसा।
मुख्यमंत्री ने कहा, "वे फिर से तृणमूल के खिलाफ चार्जशीट जारी कर रहे हैं। हमारी चार्जशीट आपके खिलाफ है। आपने देश को सताया है। आपने देश के संविधान को नष्ट कर दिया है। आपने माताओं, भाइयों और बहनों को सताया है।"

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X