Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

Usain bolt से भी तेज निकले आस्ट्रेलिया के गाउट, 18 की उम्र में 200 मीटर का अंडर-20 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

Updated on Monday, April 13, 2026 16:00 PM IST

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के 18 साल के एथलीट गाउट गाउट ने 200 मीटर की दौड़ में वल्र्ड रिकॉर्ड बना दिया है। ऑस्ट्रेलियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 19.67 सेकंड में रेस पूरी की। यह अंडर-20 का विश्व रिकॉर्ड है। गाउट का रिकॉर्ड इसलिए भी खास है, क्योंकि 18 साल की उम्र में उसैन बोल्ट ने 2004 ओलंपिक में हिस्सा लिया था। तब उन्होंने 200 मीटर की रेस में 19.93 सेकंड में पूरी की थी। अभी तक अंडर-20 में 200 मीटर का वल्र्ड रिकॉर्ड अमरीका के एरियन नाइटन के नाम था। उन्होंने 2022 में 19.69 सेकंड में 200 पूरी की रेस पूरी की थी। गाउट इस सीजन 200 मीटर में दुनिया के सबसे तेज धावक भी बन गए हैं। इससे पहले गाउस का पर्सनल बेस्ट 20.02 सेकंड था। उन्होंने पिछले साल यह रेस दौड़ी थी।


एक साल में ही उन्होंने अपने पर्सनल बेस्ट को 0.35 सेकंड पीछे छोड़ दिया है। हालांकि वह 19.84 सेकंड में भी 200 मीटर की रेस पूरी कर चुके हैं, लेकिन विंड असिस्ट की वजह से वह रिकॉर्ड में गिनती नहीं होता है। 29 दिसंबर 2007 को गाउट गाउट का जन्म ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में हुआ था। उनका परिवार 2005 में साउथ सूडान से ऑस्ट्रेलिया आया था। 2024 में वल्र्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में उन्होंने 16 साल की उम्र में 200 मीटर का सिल्वर मेडल जीता था। गाउट ने संकेत दिया है कि वह 23 जुलाई को ग्लासगो में शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे, ताकि अगस्त की शुरुआत में ओरेगन में होने वाली वल्र्ड अंडर-20 चैंपियनशिप पर फोकस कर सकें।

 

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X