Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा • बनूटी में खेल महाकुंभ 2026 का आगाज, 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम • हिमाचल के आर्यन हरनोट सन टीवी नेटवर्क के सन नियो चैनल के नए शो ‘जान-ए-वफ़ा’ में  निभाएंगे नवाज़ का किरदार, भूमिका में दिखेगा अभिनय का नया अंदाज़ • कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर ने कर्मचारियों का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार • अहसास ग्रुप के प्री-करवाचौथ समारोह में महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग • मन की बात” परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैविक खेती बारे प्रेरित किया, किसान 25 प्रतिशत जमीन पर जैविक खेती करे : अनिल विज • जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : नायब सिंह सैनी • विकसित भारत का सपना साकार करना है तो युवाओं को नशे से बचाना होगा : राज्यपाल • हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत 3 की मौ*त • पंचकूला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय

भाजपा आई तो लागू होगा यूसीसी, महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा: अमित शाह

Updated on Monday, April 13, 2026 21:16 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सामने आए अधिकांश बड़े भ्रष्टाचार मामलों में कहीं न कहीं टीएमसी नेताओं की भूमिका रही है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तीखा हमला
बीरभूम जिले के बोलपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि “कैश-फॉर-क्वेरी से लेकर कैश-फॉर-जॉब, मवेशी तस्करी से लेकर कोयला तस्करी और पीडीएस घोटाले से लेकर अवैध जमीन कब्जाने तक—हर जगह टीएमसी नेताओं के निशान मिलते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार एक संगठित व्यवस्था बन चुका है।

‘कुशासन’ से जनता परेशान
अमित शाह ने कहा कि इस कथित कुशासन से राज्य की जनता परेशान हो चुकी है और अब विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता टीएमसी को जवाब देगी।

यूसीसी लागू करने का वादा
भाषण के दौरान उन्होंने यह भी दोहराया कि यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि “हम उस व्यवस्था को खत्म करेंगे, जिसमें कुछ लोग एक साथ चार-चार शादियां करते हैं।”

ममता बनर्जी पर निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह शर्म की बात है कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है।

महिला सुरक्षा का भरोसा
गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यदि भाजपा सत्ता में आती है, तो महिलाएं रात 1 बजे भी सुरक्षित रूप से बाहर निकल सकेंगी। उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कासबा लॉ कॉलेज और दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज जैसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।

मतदान में बाधा पर चेतावनी
अमित शाह ने चेतावनी दी कि यदि टीएमसी के असामाजिक तत्व 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में बाधा डालने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “उन्हें सलाह है कि मतदान के दिन घर में ही रहें, नहीं तो 5 मई के बाद उन्हें ढूंढ-ढूंढकर जेल भेजा जाएगा।”

Have something to say? Post your comment
नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

: नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

: देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

: प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

: मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

: एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

: रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

: मन की बात: पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि और भाई परमानंद को किया याद, उनके जीवन को बताया प्रेरणास्रोत

युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

: युद्ध कहीं भी हो, शांति हर जगह खतरे में पड़ती है: चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में जयशंकर

X