Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

खेल

साकिब हुसैन: आरआर को घुटने पर लाने वाले गेंदबाज के पास कभी जूते खरीदने के पैसे नहीं थे

Updated on Tuesday, April 14, 2026 12:58 PM IST

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने छोटे शहरों के खिलाड़ियों के बड़े सपनों में रंग भरने और उन्हें अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत रातों-रात क्रिकेट की दुनिया में छा जाने का अवसर दिया है। सीजन (आईपीएल 2026) का 21वां मैच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में एक नए सितारे ने करिश्माई दस्तक दी और अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से एसआरएच को आरआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बड़ी जीत दिलायी, नाम है साकिब हुसैन। आरआर के खिलाफ मैच साकिब हुसैन के आईपीएल करियर का पहला मैच था। हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी गेंदबाजों के निष्प्रभावी रहने के बाद एसआरएच मैनेजमेंट ने 21 साल के साकिब पर भरोसा जताया और दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अपनी टीम के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरा। साकिब ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। इसमें विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ ही जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई का विकेट शामिल है। साकिब ने अपनी किफायती, घातक और सफल गेंदबाजी से न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलायी बल्कि क्रिकेट की दुनिया के विश्लेषकों और फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।


साकिब हुसैन का जन्म 14 दिसंबर 2004 को बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवार से संबंध रखने वाले साकिब का बचपन का सपना भारतीय सेना में शामिल होकर परिवार को संपन्न बनाना था, लेकिन साकिब की कद काठी, उनकी मेहनत और क्रिकेट में उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह उनके परिवार और स्थानीय क्रिकेट कोचों और खिलाड़ियों से मिली।


हुसैन का सफर टेनिस बॉल से शुरू हुआ था। वह घातक गेंदबाज के तौर पर अपने क्षेत्र में लोकप्रिय थे और 500-700 रुपये लेकर दूर-दूर मैच खेलने जाते थे। जल्द ही वह जिला क्रिकेट टीम और फिर बिहार राज्य की टीम में शामिल हो गए। 2022 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ टी20 में और 2024 में कर्नाटक के खिलाफ प्रथम श्रेणी में उन्होंने डेब्यू किया। रणजी डेब्यू के समय उनके पास अच्छे जूते नहीं थे और खरीदने के लिए पैसे भी नहीं थे। उस समय उनकी मां ने अपने गहने बेचकर जूते खरीदे थे।


करीब 145 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले साकिब की प्रतिभा से प्रभावित होकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें आईपीएल 2024 के लिए 20 लाख में खरीदा था। उस सीजन केकेआर की तरफ से उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया।


आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में एसआरएच ने हुसैन पर भरोसा जताते हुए 30 लाख रुपये में खरीदा था। नेट्स में लगातार प्रभावी गेंदबाजी कर रहे साकिब को आरआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला और पहले ही मैच में टीम को जीत दिलाकर उन्होंने अपने ऊपर किए गए भरोसे को सही साबित कर दिया।


साकिब ने अपनी सफलता का श्रेय एसआरएच के तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन को दिया है। मैच के बाद साकिब ने कहा, "वरुण भाई पिछले चार वर्षों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मेरी गेंदबाजी में आप जो भी सुधार देख रहे हैं वह उन्हीं की वजह से है। मैं अपनी सफलता का पूरा श्रेय उन्हें देता हूं।"


हुसैन के आईपीएल करियर की शुरुआत शानदार रही है, लेकिन मंजिल अभी दूर है। भारतीय टीम का हिस्सा बनने का सपना देखने वाले इस गेंदबाज को लगातार न सिर्फ आईपीएल, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी ऐसा ही प्रदर्शन निरंतरता के साथ करते रहना होगा।

Have something to say? Post your comment
शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

: शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

: एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

: डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

: एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज: सलमान आगा का शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

: दूसरा टी20: भारत की बेटियों का कमाल, सिर्फ 8.5 ओवरों में जिम्बाब्वे को धूल चटाकर रचा इतिहास

शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

X