Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

स्वास्थ्य

बार-बार करता है गहरी सांस लेने का मन, चिंता और पाचन मुख्य वजह

Updated on Wednesday, April 15, 2026 11:54 AM IST

मुंबई : सांस लेने की प्रक्रिया बहुत आसान है और अगर इस प्रक्रिया को लेने में शरीर को मेहनत करनी पड़ रही है, तो समझ लें कि शरीर के भीतर कुछ अलग हो रहा है। कई बार गहरी-गहरी सांस लेने का मन करता है क्योंकि फेफड़े ठीक से सांस नहीं ले पाते और हम खुद से गहरी सांस लेकर आराम महसूस करते हैं। इसका कारण फेफड़ों पर पड़ने वाला दबाव है, इसे हल्के में मत लें। ये सिर्फ सांस की समस्या नहीं बल्कि पाचन की गड़बड़ी और तनाव का प्रभाव है। बार-बार गहरी सांस लेना शरीर के अंदर चल रही गड़बड़ियों को दिखाता है। जब शरीर के अंदर गैस बार-बार और ज्यादा बनने लगती है, तो फेफड़ों पर इसका प्रभाव सबसे अधिक देखने को मिलता है। सीने में एक अजीब सा दबाव महसूस होता है और सांस लेने में परेशानी होने लगती है और मन परेशान होने लगता है। मन व शरीर का गहरा संबंध है। शारीरिक गड़बड़ी मन को भी विचलित कर देती है। यह ओवरथिंकिंग, चिंता और तनाव को बढ़ावा देती है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि इससे बेचैनी, सीने में जलन, एंग्जायटी और नींद भी प्रभावित होती है व पूरा शरीर अपना संतुलन खो बैठता है।


शरीर तन से ही नहीं बल्कि मन से भी कमजोर महसूस करता है। अब जानते हैं कि इस परेशानी का समाधान क्या हो सकता है। सबसे पहले अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। पाचन तंत्र मजबूत होगा तो पेट से जुड़ी परेशानी जैसे गैस बनना और खट्टी डकार का समाधान मिल जाएगा और फेफड़ों पर दवाब भी कम पड़ेगा।


दूसरा मन को संतुलित रखना भी बहुत जरूरी है। मन अगर परेशान है तो पूरे शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इसके लिए रोज कुछ समय अपने लिए निकालें और योग करें। योग तनाव को कम करने में बहुत कारगर है। इसके लिए बालासन, पश्चिमोत्तानासन, शवासन और मार्जरीआसन कर सकते हैं। सांस लेने में होने वाली तकलीफों से निजात पाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम और भस्त्रिका प्राणायाम भी कर सकते हैं। कोशिश करें कि प्रकृति के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। प्रकृति के स्पर्श से मन हल्का होता है।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X