Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

स्वास्थ्य

प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती

Updated on Thursday, April 16, 2026 11:19 AM IST

नई दिल्ली : हर मौसम का पहला प्रभाव त्वचा और बालों पर पड़ता है। बदलते मौसम के बाद बालों की देखरेख करने का तरीका भी बदल जाता है। गर्मियों में बालों की देखभाल करना ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि पसीना और रूखापन बालों को जड़ों से कमजोर कर देते हैं और फिर बाल तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसे में प्याज और आंवला आपके गिरते बालों का सहारा बन सकते हैं। बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गया है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी भी शामिल होती है। गिरते बालों को रोकने के लिए हम बाजार में मिलने वाले महंगे उत्पादों का सहारा लेते हैं, जो स्थाई परिणाम देते हैं लेकिन हमारी किचन में मौजूद प्याज और आंवला मिलकर बालों को नया जीवन दे सकता है। प्याज का रस बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ाता है और आंवला बालों को गहराई से पोषण देता है। दोनों का मिश्रण स्कैल्प को मजबूत बनाता है। यह हेयर फॉल को कम करने में सहायक होता है। बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। डैंड्रफ की समस्या दूर हो गई है।


इसके लिए आंवला के रस और प्याज के रस को समान मात्रा में मिला लें और हाथों से बालों की जड़ों तक लगाएं। अगर इसे लगाने के बाद खुजली या चुभन महसूस होती है, तो तुरंत बालों को धो लें। हर किसी की त्वचा सामान्य नहीं होती है। अधिक सेंसिटिव होने की वजह से प्याज का रस बालों में चुभन पैदा कर सकता है। इस मिश्रण को लगाने के बाद कम से कम आधा घंटा बालों में लगाए रखें और हल्के गुनगुने पानी और शैम्पू से अच्छी तरीके से धो लें।


इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। बालों को धोने के बाद सीरम जरूर लगाएं। गर्मियों में बालों को धोने के बाद नमी गायब हो जाती है। अगर सीरम नहीं है तो हफ्ते में एक बार दही और एलोवेरा का मिश्रण बालों पर जरूर लगाएं। ये बालों को चमकदार बनाने में मदद करेगा और रूखापन भी कम होगा।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि मिश्रण को साफ स्कैप्ल पर लगाएं। दूसरा मिश्रण को लगाने के बाद धूप के संपर्क से बचें। धूप में आने की वजह से सिर में चुभन हो सकती है।

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X