Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक • विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई • पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

हरियाणा

हरियाणाः अंबाला और सोनीपत निगम चुनाव के लिए मेयर प्रत्याशी घोषित

Updated on Saturday, April 18, 2026 20:01 PM IST

चंडीगढ़ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंबाला तथा सोनीपत नगर निगम चुनावों के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। स्मरण रहे कि अंबाला नगर निगम का मेयर पद बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि सोनीपत नगर निगम की सीट सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आती है।


यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि अंबाला नगर निगम के लिए कुलविंद्र कौर (धर्मपत्नी कृपाल सिंह सैनी) तथा सोनीपत नगर निगम के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष कमल दीवान को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।


राव नरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि कमल दीवान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय देवराज दीवान सोनीपत से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत जनपकड़ तथा जनसेवा का लंबा अनुभव रहा है।


इसी प्रकार कुलविंद्र कौर का परिवार भी शहर का एक सम्मानित एवं प्रतिष्ठित परिवार है, जो सदैव स्थानीय लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण मजबूती, संगठनात्मक एकजुटता और व्यापक जन समर्थन के साथ इन चुनावों में भाग लेगी तथा सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।


इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पंचकूला नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जाएगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे उत्साह, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ चुनाव अभियान में जुटें।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X