Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक • विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई • पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

हरियाणा

बल्लभगढ़ के 25 गांवों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, नई फोरलेन सड़क से सीधे हाइवे पहुंचने की मिली सुविधा

Updated on Sunday, April 19, 2026 20:19 PM IST

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले से आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां बल्लभगढ़- जवां रोड के किनारे बसे 2 दर्जन से ज्यादा गांवों की आबादी के लिए अब मोहना एलिवेटेड कॉरिडोर तक पहुंच काफी आसान हो जाएगी. बता दें कि HSVP द्वारा दौलत कालोनी में मौजूदा ढांचों को हटाकर एक नई फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया है, जो सीधे मोहना एलिवेटेड कॉरिडोर से कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.


पहले इन गांवों की आबादी को मोहना एलिवेटेड कॉरिडोर तक पहुंचने के लिए ऊंचा गांव से होकर गुजरने वाली संकरी सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता था. सड़क मार्ग की चौड़ाई कम होने, आसपास लगते घरों से सड़क पर निकलने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा जैसी बातों को लेकर यहां से सफर करना काफी मुश्किल भरा हो रहा था क्योंकि हर वक्त सड़क दुघर्टना का खतरा बना रहता था.


संकरी सड़क से मिलेगा छुटकारा
मोहना एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है. इसी प्रोजेक्ट को देखते हुए पूर्व परिवहन मंत्री एवं बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक मूलचंद शर्मा ने HSVP के जरिए दौलत कालोनी के अंदर एक फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा. इस योजना को मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया गया था और अब इस महीने के आखिर तक इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.


इस फोरलेन सड़क मार्ग के निर्माण से 25 गांवों के लोगों को ऊंचा गांव की पुरानी संकरी सड़क से होकर गुजरने की समस्या से छुटकारा मिलेगा. वे एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिए सीधे मुख्य हाईवे तक पहुंच सकेंगे. इससे उनका समय बचेगा और उनकी यात्रा भी सुरक्षित होगी.


इन गांवों के लिए आई राहत
इस नई फोरलेन सड़क मार्ग के निर्माण का जिन गांवों को फायदा पहुंचेगा उनमें साहूपुरा, मलेरना, सुनपेड़, शाहपुर कलां, सागरपुर, डीग, पीएम डीग, असावटी, फतेहपुर बिल्लोच, पनहेड़ा कलां, लाधौली, काकरीपुर, नई नंगला, बधराम, जवान, अटेरना, गोपीखेड़ा, घघोट, सदरपुर, अलावलपुर और जनाउली शामिल हैं. इन गांवों की आबादी ने इस सड़क मार्ग के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि सचमुच में बहुत अच्छा काम हुआ है.

 

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X