Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक • विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई • पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

हरियाणा

पंचकूला निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, कुमारी शैलजा की पसंद पर लगी मुहर

Updated on Sunday, April 19, 2026 20:20 PM IST

पंचकूला : हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. कल यानि शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर मेयर पद के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. वहीं, पार्टी ने आज पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है.


शैलजा की करीबी को मिला टिकट
कांग्रेस पार्टी ने पंचकूला से महिला विंग की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और सिरसा लोकसभा सीट से सांसद कुमारी शैलजा के करीबियों में शामिल सुधा भारद्वाज को अपना उम्मीदवार बनाया है. पंचकूला में कांग्रेस के पास दो ही मुख्य नेता थे. इनमें पंजाबी समाज से ताल्लुक रखने वाले पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष रविंद्र रावल और ब्राह्मण समाज से सुधा भारद्वाज का नाम शामिल था.


पंचकूला नगर निगम में जातिगत वोटरों की संख्या की बात करें तो पंजाबी समाज के वोटरों की संख्या करीब 50 हजार हैं जबकि ब्राह्मण समाज के वोटरों की संख्या 15 हजार के आसपास है. यहां सुधा भारद्वाज को कुमारी शैलजा के साथ- साथ स्थानीय कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन का भी साथ मिला, जिससे उनके लिए टिकट की राह आसान हो गई. हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भुपेंद्र हुड्डा ने रविंद्र रावल के नाम पर मुहर लगाई थी लेकिन पार्टी के भीतर उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई.

 

10 मई को होगी वोटिंग
पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम तथा रेवाड़ी नगर परिषद् व धारूहेड़ा, सांपला तथा उकलाना नगर पालिका के लिए चुनाव होना है. इन सभी जगहों पर 10 मई को वोटिंग होगी. वहीं, किसी कारणवश पुनर्मतदान की नौबत आई तो 12 मई को मतदान होगा. 13 अप्रैल को इन चुनावों के परिणाम घोषित होंगे.नगर निकाय


यह रहेगा शेड्यूल
प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों के लिए 21- 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 अप्रैल को नामांकन वापसी के साथ शाम को चुनाव चिह्न जारी किए जाएंगे. इसके अलावा पानीपत और करनाल जिला परिषद के 1- 1 वार्ड, 12 ब्लॉक समिति सदस्यों, 29 सरपंच, 485 पंच पदों के लिए उपचुनाव की वोटिंग भी 10 मई को होगी.


उसी दिन वोटों की गिनती करके नतीजे घोषित हो जाएंगे. पहली बार होगा, जब NOTA का बटन तो होगा लेकिन इससे चुनाव नतीजों पर असर नहीं पड़ेगा. वोटिंग EVM से होगी लेकिन वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं होगा.

 

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X