Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• शिक्षक सौरमंडल के सूर्य है : रोहित ठाकुर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी • भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क • केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह • हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क • इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक • विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा • 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई • पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

हरियाणा

सीएम सैनी ने महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा, बोले- महिलाओं के अधिकारों पर हुआ प्रहार

Updated on Sunday, April 19, 2026 20:30 PM IST

नायब सिंह सैनी ने रोहतक में महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में जो घटनाएं हुईं, उससे उनका मन बेहद आहत है और यह देश की महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है।

तीन महत्वपूर्ण विधेयक किए गए पेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद में हुआ घटनाक्रम न केवल अलोकतांत्रिक था, बल्कि देश की आधी आबादी के भविष्य को प्रभावित करने वाला भी है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को केंद्र सरकार ने लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए थे, जिनमें संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक शामिल थे।

2029 के लोकसभा चुनाव में…
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण को 2026 के बाद होने वाली जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया था। लेकिन अगर इस प्रक्रिया का इंतजार किया जाता, तो 2029 के लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता। इसी कारण सरकार ने इसे जनगणना की शर्त से अलग करने का निर्णय लिया।

जनता के बीच भ्रम और गलत जानकारी
सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने परिसीमन को लेकर जनता के बीच भ्रम और गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की।

140 करोड़ से अधिक हो चुकी भारत की आबादी
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने संसद में तथ्यों के साथ बताया है कि किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। उन्होंने जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 1971 में देश की आबादी 54 करोड़ थी, तब लोकसभा की सीटें 550 तय की गई थीं। अब आबादी 140 करोड़ से अधिक हो चुकी है, इसलिए सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना जरूरी हो गया है।

अटकाओ, लटकाओ और भटकाओ की राजनीति
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति हमेशा “अटकाओ, लटकाओ और भटकाओ” की रही है। अंत में उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति करने वालों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।

Have something to say? Post your comment
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

: जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों के लिए 399.85 करोड़ की स्वीकृति : नायब सिंह सैनी

हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

: हरियाणा में एसीबी की कार्रवाई: 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा लोक भवन में भव्य गौशाला का किया उद्घाटन, नन्ही गाय का नाम रखा ‘गौरी’

शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

: शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र : अनिल विज

बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

: बिजली के निजीकरण से जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ, किसानों और गरीबों पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार: हुड्डा

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

: सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

: एक आदमी की एक वोट हो, यह देखना चुनाव आयोग का काम है और चुनाव आयोग अपना धर्म निभा रहा है : अनिल विज

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करें : आरती सिंह राव

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल  हो रहा  पूरा

: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए लॉबिंग तेज, 22 अक्टूबर को आलोक वर्मा का कार्यकाल हो रहा पूरा

हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

: हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा

X